हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: कौन करेगा भारत की कप्तानी? रोहित, हार्दिक, SKY के सामने बढ़ा एक और दावेदार

T20 World Cup 2024, Who Will Captain India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या समेत 4 दावेदार हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Who Will Captain Team India (Image- News24)

T20 World Cup 2024, Who Will Captain India: 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए अभी किसी भी टीम का स्क्वॉड जारी नहीं हुआ है। वहीं टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा इस पर संशय बना हुआ है। हालांकि, रोहित शर्मा की टी20 इंटरनेशनल में वापसी हो चुकी है ऐसे में फर्स्ट च्वॉइस वही हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या जो पिछले एक साल में लगातार टी20 टीम की कप्तानी करते दिखे हैं उनके पास भी मौका है। हार्दिक को हाल ही में रोहित की जगह मुंबई इंडियंस की भी कमान सौंपी गई है। साथ ही सूर्यकुमार यादव भी कई मौकों पर टीम इंडिया की टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करते दिखे हैं। लेकिन अब इन 3 के अलावा एक चौथा दावेदार भी सामने आ गया है।

कौन है वो चौथा दावेदार?

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच वर्ल्ड कप में कप्तानी के लिए मुख्य कम्पटीशन है। जबकि सूर्यकुमार यादव एक बैकअप ऑप्शन के तौर पर रहेंगे। लेकिन लगातार पिछले कुछ समय से केएल राहुल व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भी साबित किया है। टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड की बात करें तो यह पोजीशन अभी फिल नहीं हो पा रही है। ईशान किशन ने अचानक ब्रेक ले लिया, संजू सैमसन और जितेश शर्मा की टीम में जगह पक्की रहती नहीं है तो ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट से दूर ही हैं। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले राहुल टी20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नजर आ सकते हैं।

https://twitter.com/IMRANKHAN4452/status/1749690973880459395

विज्ञापन

इतना ही नहीं पिछले टी20 वर्ल्ड कप में राहुल टीम इंडिया के उपकप्तान थे। कई मौकों पर उन्होंने टीम की कप्तानी अलग-अलग फॉर्मेट में की है। आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं ही। इस कारण राहुल भी टी20 में कप्तानी के एक दावेदार बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए कंडीशन यह होगी कि अगर रोहित और हार्दिक दोनों ही मौजूद ना हो। पर दावेदारी को नहीं नकारा जा सकता है। यानी अगर राहुल टीम के स्क्वॉड में वर्ल्ड कप के लिए हुए तो टीम इंडिया के पास 4-4 ठोस कप्तानी मैटेरियल हो सकते हैं।

आईपीएल पर निर्भर वर्ल्ड कप का स्क्वॉड

टी20 वर्ल्ड कप जून में होगा। वहीं मार्च के अंत से मई के अंत तक आईपीएल 2024 का आयोजन होना है। वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड टीमों को 1 मई तक जारी करना है। 20 मई तक उसमें बदलाव हो सकते हैं। यानी आईपीएल के पहले हाफ में खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह दिला सकता है। अभी फिलहाल आईपीएल की तारीखें नहीं आई हैं। 22 मार्च से अस्थायी तारीखें सामने आ रही हैं लेकिन अभी इस पर मुहर लगना बाकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- युवा तेज गेंदबाज की बीच मैदान पर मौत, बॉलिंग रनअप के दौरान तोड़ा दम

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड को मिली अगले दो WTC फाइनल की मेजबानी! फैंस ने ICC पर उठाए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola