T20 World Cup 2024 के शेड्यूल में होगा बदलाव? चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने ICC को क्यों लिखा पत्र

T20 World Cup 2024: 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होनी है। इस टूर्नामेंट के कुल 48 में से 16 मुकाबले यूएसए में होंगे। जबकि 32 मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे।

T20 World Cup 2024 Schedule May Change CSK CEO Writes Letter To ICC Dallas Matches

T20 World Cup 2024 Schedule May Change CSK CEO Writes Letter To ICC (Image-News24)

T20 World Cup 2024: 1 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होनी है। इस टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से अमेरिका और कैरेबियन आइलैंड में आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए यूएसके के तीन वेन्यू चुने गए हैं। अमेरिका में न्यू यॉर्क, फ्लोरिडा और डल्लास में मुकाबले होने हैं। सबसे ज्यादा आठ मुकाबले न्यूयॉर्क को मिले हैं। वहीं चार-चार मुकाबले फ्लोरिडा और डल्लास में खेले जाएंगे। अगर ग्रुप स्टेज की बात करें तो इसमें सभी टीमें चार-चार मुकाबले खेलेंगी। टीम इंडिया के तीन मुकाबले न्यूयॉर्क को मिले हैं जबकि एक मैच फ्लोरिडा में होगा।

विज्ञापन

वहीं डल्लास में एक भी ग्रुप मैच टीम इंडिया नहीं खेलेगी। एक भी सुपर 8 का मुकाबला भी यहां नहीं खेला जाएगा। इसी कारण अब सवाल उठ रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि हाल ही में यूएस टी20 लीग (Major League Cricket) के पहले संस्करण का आयोजन हुआ था। इस लीग में डल्लास एक प्रमुख वेन्यू था। पर अब वर्ल्ड कप के लिए इस ग्राउंड को सिर्फ चार मुकाबले मिले। जिसमें से टीम इंडिया का एक भी मैच इस मैदान पर नहीं खेला जाएगा। इसको लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीएईओ काशी विश्वनाथन ने आईसीसी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Schedule

T20 World Cup 2024 Schedule (Image- News24)

क्या बदल जाएगा शेड्यूल?

चेन्नई सुपर किंग्स की सब फ्रेंचाइजी डल्लास सुपर किंग्स मेजर लीग का हिस्सा रही है। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन इसको भी मैनेज करते हैं। उन्होंने क्रिकबज को जानकारी दी कि आईसीसी को उनके द्वारा पत्र लिखा गया है कि भारत का एक मैच कम से कम डल्लास में रखा जाए। उन्होंने कहा,’अगर आईसीस यूएस में क्रिकेट को प्रमोट करना चाहती है उन्हें डल्लास को कम से कम एक भारत का मैच देना चाहिए था।’ यानी अगर डल्लास को भारत का मैच आगे चलकर मिलता है तो वर्ल्ड कप का शेड्यूल बदल सकता है।

विज्ञापन

आईसीसी ने क्यों नहीं दिया मैच?

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि आईसीसी ने कई कारण वश डल्लास को भारत का एक भी मैच नहीं दिया है। इसके पीछे कई ऑपरेशनल चैलेंज भी हैं। पहला सबसे बड़ा कारण इसके पीछे टाइम जोन डिफ्रेंस का भी रहा है। वहीं दूसरा कारण रहा है यहां के स्टेडियम की क्षमता। यहां की दर्शक क्षमता मात्र 7500 की है। जबकि भारतीय टीम के मैच के लिए बड़े वेन्यू की जरूरत थी। इसकी जानकारी ऑर्गनाइजिंग ऑफिसर ने दी है। जबकि डल्लास में ही वर्ल्ड कप का उद्घाटन होगा। यहां टूर्नामेंट का पहला मैच 1 जून को यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। 29 दिनों तक कुल 48 मैच खेले जाएंगे। जिसके 16 मुकाबले यूएसए में होंगे जबकि बचे हुए मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ