नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कभी कोई जीती हुई बाजी हार जाता है तो कभी कोई हारी हुई बाजी जीत जाता है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप में ऐसे ही नजारे देखने को मिल रहे हैं। रविवार-सोमवार को दो बड़े उलटफेर देखने को मिले। जहां श्रीलंका क्वालीफायर मुकाबले में नामीबिया से हार गई तो वहीं दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्ट इंडीज स्कॉटलैंड से हार गई। क्रिकेट के रोमांच का ये सिलसिला जिम्बाव्वे और आयरलैंड के बीच खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में भी देखने को मिला।
अभी पढ़ें – ENG vs PAK: नसीम शाह की कातिलाना गेंद ने उखाड़ दिया स्टंप, Philip Salt भी रह गए हैरान…देखें
महज 26 गेंदों में ठोक डाला अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाव्वे की टीम की ओर से तूफानी ऑलराउंडर सिकंदर राजा ने पांचवें नंबर पर उतरकर ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। सिकंदर ने आते ही ताबड़तोड़ रन ठोकना शुरू कर दिया। उन्होंने 48 गेंदों में 5 चौके-5 छक्के ठोक 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 82 रन कूट डाले।
सिकंदर ने अपनी हाफ सेंचुरी महज 26 गेंदों में पूरी की। उन्होंने अपना अर्धशतक स्टाइल में छक्का ठोक पूरा किया। सिकंदर की तूफानी बल्लेबाजी की दुनिया मुरीद हो गई है। सिकंदर की यह वर्ल्ड कप में पहली हाफ सेंचुरी थी। जबकि T20i में उनका छठा अर्धशतक है। शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जिम्बाव्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन बनाए।
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: उमरान मलिक ने बरपाया कहर, हवा में उड़ा दिया मिडल स्टंप, देखें वीडियो
बने जिम्बाव्वे की जीत के राजा
इसके बाद सिकंदर राजा ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाया। आयरलैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। जिम्बाव्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। टेंडाई चतारा और रिचर्ड नग्रावा ने दो-दो विकेट निकाले। सिकंदर जिम्बाव्वे की जीत के राजा रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
55 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines