ENG vs PAK: नसीम शाह की कातिलाना गेंद ने उखाड़ दिया स्टंप, Philip Salt भी रह गए हैरान...देखें

PAK VS ENG Naseem Shah bowled Philip Salt

PAK VS ENG Naseem Shah bowled Philip Salt

T20 world cup 2022: पाकिस्तान की टीम टी 20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच कट्टर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज वार्म-अप मुकाबला हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 161 रनों का टारगेट सेट किया है। ये मुकाबला ब्रिसब्रेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने पहला झटका दिया। उन्होंने गति से चकमा दिया और फुल लेंथ डिलेवरी पर फिल सॉल्ट को बोल्ड कर दिया। उनकी गेंद देख बल्लेबाज भी हैरान रह गया है। इस तरह नसीम शाह ने पहले ही ओवर में टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

https://twitter.com/Musskey/status/1581952007656464386?s=20&t=IjcuvzkA1EGQXjVfNV–Ew

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 36 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं, जबकि 28 रनों का योगदान लिविंगस्टोन ने भी दिया। इधर पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/UmaimaRaheel/status/1581950971315617793?s=20&t=IjcuvzkA1EGQXjVfNV–Ew

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ