PAK vs NZ: इंडिया या इंग्लैंड- फाइनल में किससे भिड़ना पसंद? मोहम्मद रिजवान ने दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2022 PAK vs NZ mohammad rizwan

T20 World Cup 2022 PAK vs NZ mohammad rizwan

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। 30 साल बाद पाकिस्तान ने इतिहास दोहराते हुए न्यूजीलैंड को पहले सेमीफाइनल में रौंद डाला। 1992 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। जहां उसका सामना इंग्लैंड से हुआ था। इस बार भी इंग्लैंड फाइनल की दावेदार है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को होगा। इस मैच से पहले जब पाकिस्तान के तूफानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पूछा गया कि वे फाइनल में किसके साथ भिड़ना चाहेंगे तो उन्होंने बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में भारत से भिड़ना पसंद

रिजी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद कहा- ये काफी मुश्किल सवाल है, लेकिन निश्चित तौर पर पाकिस्तान की टीम भारत से भिड़ना चाहेगी। दोनों देशों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का होता है और ऐसे में दुनियाभर के प्रशंसक भी इसे देखना चाहते हैं तो हम भी भारत से मुकाबला करना पसंद करेंगे।

विज्ञापन

हारिस रउफ बोले- इससे अच्छी कोई बात नहीं

इसके साथ ही जब इरफान पठान ने हारिस रउफ से पूछा कि क्या इंडिया पाकिस्तान फाइनल हो सकता है तो उन्होंने कहा कि इससे अच्छी कोई बात नहीं होगी कि वर्ल्ड कप एक मजा दोबारा हो जाए। जिस तरह से पहले मैच को लोगों ने एंजॉय किया, कोशिश करेंगे कि एक अच्छा मैच हो। लोगों को हम जितना एंटरटेन कर सकें, उतना करें।

विज्ञापन

हालांकि पाकिस्तान का फाइनल तक का ये सफर आसान नहीं रहा है। उसे पहले दो मुकाबलों में भारत जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा था। रिजवान ने इस शानदार कमबैक पर कहा- हमें पता था कि हार के बाद हम कुछ डिफरेंट करने वाले हैं। कोच सकलैन मुश्ताक हमेशा कहते रहे हैं कि यदि आपके साथ पहले कुछ बुरा होता है तो मान लो आप कुछ अलग करने वाले हैं। मैंने कहा था कि बड़ा अपसेट होगा और आज हम यहां हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जुड़कर रही टीम

रिजवान ने आगे कहा- जिस तरह टूर्नामेंट स्टार्ट हुआ वह हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन कप्तान और कोचेज ने हम पर भरोसा जताया। टीम एकजुट रही और नतीजा सबके सामने है। हमें पता था कि यदि हम हम जुड़कर रहें और चिल रहें तो बड़े से बड़ा मुकाबला जीत सकते हैं। न्यूजीलैंड को हराने के लिए हम कॉन्फिडेंट थे। रिजवान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 43 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ