नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की करारी हार पर भारतीय क्रिकेट फैंस खासे निराश हैं। यूं तो खेल में हार जीत एक हिस्सा है, लेकिन टीम इंडिया की इस करारी हार पर क्रिकेट फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। भारतीय टीम की खराब गेंदबाजी ने इंग्लैंड को तूफानी बल्लेबाजी करने का पूरा मौका दे दिया। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

यूजर्स ने टीम इंडिया की इस हार पर गुस्सा जताया है। फैंस का कहना है कि इंग्लैंड इतनी आसानी से जीत जाएगी ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने पर्दे से ढंकी टीवी दिखाते हुए वीडियो ट्वीट कर कहा, आज भारतीय फैन इस तरह से टीवी देख रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के बॉलर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स का विकेट तलाश रहे हैं। कुछ फैंस ने केएल राहुल की बड़े मुकाबलों में खराब बल्लेबाजी पर निराशा जताई है।

https://twitter.com/Fallen_x_King/status/1590661371016138754

फाइनल में पहुंची इंग्लैंड

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जोस बटलर ने 49 गेंदों में 80 और एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 86 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाकर फाइनल का टिकट कटा लिया। टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सका। अब इंग्लैंड की टीम 13 अक्टूबर को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ