ENG vs NZ T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड के सामने 180 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया। इंग्लैंड को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के तूफानी अर्धशतक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: फाइनल में कौन जाएगा? Sourav Ganguly ने टीम इंडिया को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
इंग्लैंड की धमाकेदार शुरूआत
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत बेहद ही धमाकेदार रही। टीम ने 6 ओवर में 48 रन बना लिए थे वहीं दोनों ही ओपनर अच्छी लय में नज़र आ रहे थे। 10 ओवर के खत्म होने तक टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा था और 81 रन बन गए थे। वहीं 11वें ओवर की पहली गेंद पर टीम को पहला झटका लगा और ओपनर एलेक्स हेल्स 52 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके बाद उतरे मोईन अली और लियम लिविंग्सटन ने कप्तान जोस बटलर का साथ निभाया और टीम को इस विशाल स्कोर की ओर ले गए।
जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी
इंग्लैंड को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान जोस बटलर की तूफानी पारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जोस बटलर ने हर तरफ शॉट्स खेले और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। बटलर ने 47 गेंदो पर 73 रन बनाए और टीम को इस विशाल स्कोर तक ले गए। बटलर ने इस पारी में एक बड़ा कीर्तिमान भी रचा। वे टी20 में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
अभी पढ़ें – T20 World cup के बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका…गंभीर रूप से घायल हुआ ये दिग्गज
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines