Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस साल अपने बल्लेबाजी से गदर मचाया हुआ है, टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तो वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिसका उदाहरण इस साल आए उनके 2 टी-20 शतक भी दे रहे हैं, लेकिन अब SKY ने अगली सीरीज के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है, उन्होंने अपनी प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
कल से रणजी मैच खेलेंगे SKY
दरअसल, सूर्यकुमार यादव कल से रणजी ट्रॉफी खेलेंगे, हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की टीम में उन्हें शामिल किया गया है, सूर्या 2020 के बाद घरेलू क्रिकेट में उतर रहे हैं, यानि 22 महीने बाद वह रणजी मुकाबला खेलेंगे। ऐसे में उन्होंने अपनी तैयारी भी जोरदार की है। सूर्या के रणजी खेलने की एक वजह यह भी है कि वह जल्द ही टीम इंडिया की टेस्ट टीम में एंट्री लेना चाहते हैं, ऐसे में वह रणजी में अपना पूरा फोकस कर रहे हैं।
और पढ़िए – ‘हम वापस आएंगे’, वर्ल्ड कप के फाइनल में मचाई तबाही, एक दिन बाद किलियन एम्बाप्पे ने किया ट्वीट
और पढ़िए – Lionel Messi Love Story: दोस्त की कजिन को दिया दिल, बचपन में मिले…फिर बिछड़े, एक हादसे ने बना दी जोड़ी
सूर्या ने शेयर किया वीडियो
सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्या ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘आपको पता है कि क्या आने वाला है’ सूर्या वीडियो में वे बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं, सूर्या की इस तैयारी से हैदराबाद के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा।
बता दें कि 32 साल के सूर्या का रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रहा है, वह रणजी में मुंबई की टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। SKY ने घरेलू क्रिकेट के 77 मैचों में 5326 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 26 अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा टीम इंडिया में उनकी एंट्री के बाद से ही वह धमाल मचा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने इंडिया की तरफ से अब तक 16 वनडे और 42 टी-20 मैच खेले हैं। खास बात यह है कि हाल ही के टी-20 विश्वकप में भी उनके बल्ले ने गजब धमाल मचाया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
30 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines