SRH IPL 2026 Full Squad: हैदराबाद ने लगाई लिविंगस्टन पर सबसे बड़ी बोली, देखिए टीम का फुल स्क्वॉड
SRH IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सूझबूझ के साथ पैसा खर्च किया. टीम ने सबसे बड़ी बोली लियाम लिविंगस्टन के लिए लगाई और उन्हें 13 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया.
SRH IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 का ऑक्शन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार रहा. एसआरएच ने शुरुआत में ज्यादा प्लेयर्स को खरीदने में दिलचस्पी तो दिखाई, लेकिन आखिर में बाजी उनके हाथों से हर बार फिसल गई. लास्ट दो राउंड में हैदराबाद ने एक के बाद एक अनकैप्ड प्लेयर्स खरीदे. टीम ने सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन के नाम पर लगाई और उन्हें 13 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया.
विज्ञापन
इन प्लेयर्स पर हैदराबाद ने लगाया दांव
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सूझबझ से पैसा खर्च किया. टीम ने सबसे बड़ी बोली लिविंगस्टन पर लगाई और एक और विस्फोटक बल्लेबाज को अपने बैटिंग ऑर्डर में जोड़ा. हैदराबाद ने कई और प्लेयर्स में दिलचस्पी तो दिखाई, लेकिन वह उन्हें खरीदने में नाकाम रही.
विज्ञापन
हालांकि, एसआरएच ने सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ले हिंगे, साकिब हुसैन, अमित कुमार और शिवम मावी जैसे दमदार अनकैप्ड प्लेयर्स को अपनी टीम से जोड़ा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जैक एववर्ड्स को भी हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है.