IPL Auction 2026 SRH Updates: लियम लिविंगस्टन पर हुई पैसों की बारिश, हैदराबाद ने लगाई बड़ी बोली

IPL 2026 Nilami SRH Updates: आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी का इंतजार खत्म होने वाला है. अबू धाबी में आज टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर बोली लगाएंगी.

SRH_a6e6c2

SRH ipl auction 2026 live updates: क्रिकेट प्रेमियों के सबसे पसंदीदा क्रिकेट लीग IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के 19वें सीजन को लेकर आज (मंगलवार) खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई जाएगी. ये ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित किया जा रहा है. आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2026) के लिए सबकी निगाहें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्क्वॉड पर टिकी हैं. हैदराबाद ने पहले ही अपनी टीम में कुल 15 कुल 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और ऑक्शन से पहले 8 खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है. हालांकि हैदराबाद अपनी टीम में खाली 10 स्लॉट को भरने लिए 25.50 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में उतर रही है.

विज्ञापन

हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अगले साल होने वाले IPL 2026 मुकाबले के लिए 15 पुराने खिलाड़ियों को टीम के साथ बनाए रखा है. इन प्लेयर्स को रिटेन करने के बाद भी SRH के पर्स में काफी पैसे बचे, जिनसे उसने नए खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया. रिटेन किए गए प्लेयर्स के नाम आप नीचे देख सकते हैं.

विज्ञापन
  1. ट्रेविस हेड
  2. अनिकेत वर्मा
  3. आर स्मरण
  4. हेनरिक क्लासेन
  5. ईशान किशन
  6. अभिषेक शर्मा
  7. नीतीश कुमार रेड्डी
  8. हर्षल पटेल
  9. हर्ष दूबे
  10. कामिंडु मेंडिस
  11. ब्रायडन कॉर्स
  12. पैट कमिंस
  13. जयदेव उनादकट
  14. इशान मलिंगा
  15. जीशान अंसारी

हैदराबाद ने किसे किया रिलीज?

आबू धाबी में हुई नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने अपने कुछ पुराने प्लेयर्स को रिलीज भी किया है, जो अब दूसरी टीमों के साथ खेलते दिखाई दे सकते हैं. यहां दी गई लिस्ट में आप रिलीज किए गए 8 खिलाड़ियों के नाम देख सकते हैं.

  1. मोहम्मद शमी
  2. एडम जम्पा
  3. राहुल चाहर
  4. वियान मुल्डर
  5. अभिनव मनोहर
  6. अथर्व तायडे
  7. सचिन बेबी
  8. सिमरजीत सिंह

विज्ञापन

LIVE UPDATES

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: SRH की टीम पूरी, जैक एडवर्ड्स बने आखिरी प्लेयर

50 लाख की ब्रेस प्राइस वाले जैक एडवर्ड्स को SRH ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा.

शिवम मावी को एसआरएच ने खरीदा.

शिवम मावी को एसआरएच ने खरीदा.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: लियम लिविंगस्टन के लिए हैदराबाद ने लगाई बड़ी बोली

लियम लिविंगस्टन पर हुई पैसों की बारिश, हैदराबाद ने लगाई बड़ी बोली. 13 करोड़ रुपये में इस खिलाड़ी को अपनी टीम में किया शामिल.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: क्रैंस फुलेत्रा को SRH ने खरीदा.

क्रैंस फुलेत्रा को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में SRH ने खरीदा.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: प्रफुल्ल हिंगे बने SRH का हिस्सा

प्रफुल्ल हिंगे को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में SRH ने किया टेकओवर.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: SRH पहुंचे अमित कुमार

अमित कुमार को SRH ने अपने स्क्वॉड में किया शामिल, बेस प्राइस 30 लाख रुपये में लगाई बोली जीती.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: ओंकार तरमाले को SRH ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा

ओंकार तरमाले को SRH ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा.

साकिब हुसैन को SRH ने बेस प्राइस पर खरीदा.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: SRH की टीम में नजर आएंगे सलिल अरोड़ा

सलिल अरोड़ा को 1 करोड़ 50 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. मुंबई इंडियन्स से जीती बोली.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: एसआरएच ने शिवांग कुमार पर लगाई बोली

शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: 7 खिलाड़ियों पर अब तक खर्च हुए 41.2 करोड़

अब तक 7 खिलाड़ी 41.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: सरफराज को आईपीएल में वापसी के लिए करना होगा इंतजार

सरफराज के लिए अभी किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए सरफराज का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने सात पारियों में 203.08 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं. इसमें तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है, जो टी20 में उनका अब तक का एकमात्र शतक है.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: अनसोल्ड रहे सरफराज खान

सरफराज खान के लिए बेस प्राइज 75 के लिए शुरू हुई नीलामी, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं लगाई बोली.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: शुरू हुआ ऑक्शन का खेल

टीमें अबू धाबी के एतिहाद में आईपीएल 2026 के लिए शुरू हुई नीलामी. खिलाड़ी, कोच और मालिक अपनी-अपनी सीटों पर बैठ गए हैं.

SRH IPL Auction 2026 Live Updates: सनराइजर्स हैदराबाद को स्पिनर की जरूरत

IPL 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की नजर कुछ भारतीय तेज गेंदबाजों- भारतीय स्पिनर और एक फिनिशर पर होगी. वे ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे अपने विदेशी सितारों के लिए बैकअप खिलाड़ियों की तलाश भी कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ