ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल, टेस्ट वाइस कैप्टेंसी छिनने पर मची हलचल

Rishabh Pant Lost Team India’s Test Vice-Captaincy: ऋषभ पंत के ऊपर से बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने एक बड़ी जिम्मेदारी छीन ली है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं.

Rishabh Pant Test

Rishabh Pant Test

Social Media Reactions On Rishabh Pant: भारत-अफगानिस्तान सीरीज को लेकर ऋषभ पंत के रोल को लेकर पहले ही कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन 19 मई की शाम को बीसीसीआई की मीटिंग के बाद इस पर मुहर भी लग गई. इस धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज को से न सिर्फ टेस्ट उपकप्तानी छीनी गई, बल्कि उन्हें वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

क्यों लिया गया ये फैसला?

बीते रविवार को पीटीआई सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही थी कि सिलेक्टर्स ये नहीं चाहते कि उनकी उप कप्तानी की जिम्मेदारी की वजह से उनके खुद की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. ऐसे में उन्हें खुलकर खेलने का मौका देना चाहिए.

विज्ञापन

IPL में फ्लॉप शो का खामियाजा?

इसको लेकर अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में वो लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान के तौर पर फेल रहे हैं, मौजूदा एडिशन में एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. पंत की खुद की परफॉर्मेंस कुछ ज्यादा खास नहीं रही, जिसको लेकर तारीफ की जा सके.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रिएक्शंस

जाहिर सी बात है कि ऋषभ पंत को ऐसा झटका लगना एक बड़ी खबर है. जिसको लेकर क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए उन चुनिंदा रिएक्शंस को हम आपसे शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ