हजारों की भीड़ के सामने SRH के किस खिलाड़ी ने लिया एमएस धोनी के पांव छूकर आशीर्वाद?

Krains Fuletra Touches Feet of MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला न खेला हो, लेकिन क्रिकेट फैंस से लेकर यंग प्लेयर्स में उनको लेकर दीवानगी सिर चढकर बोलती है. ऐसा ही कुछ नजारा सोमवार 18 मई को आईपीएल 2026 के एक मुकाबले के दौरान देखने को मिला.

MS Dhoni Krains Fuletra
1 / 7
MS Dhoni Krains Fuletra

ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया तब मैच के बाद खिलाड़ियों की बीच ट्रेडिशनल हैंडशेक के दौरान एसआरएच के एक यंग खिलाड़ी ने एमएस धोनी के पैर छू लिए.

विज्ञापन

2 / 7

महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, क्रिकेट फैंस जानने की कोशिश कर अरे हैं कि आखिर ये खिलाड़ी है कौन? तो आइए हम उसकी पूरी डिटेल आपको बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

3 / 7

अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने 53 नंबर की जर्सी पहनी है. एसआरएच टीम की लिस्ट को अगर खंघाला जाए तो ये नंबर यंग स्पिनर क्रेन्स फुलेट्रा को मिला हुआ. इसकी जानकारी हमें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है.

4 / 7

क्रेन्स फुलेट्रा का जन्म 19 जून 2004 को हुआ था, वो सौराष्ट्र टीम के स्पिनर हैं और पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने है. आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन में एसआरएच ने उन्हें 30 लाख की कीमत में खरीदा था.

विज्ञापन

5 / 7

आईपीएल के मौजूदा सीजन से पहले वो सनराइजर्स हैदराबाद समेत कई फ्रेंचाइजी के लिए नेट बॉलर के तौर पर काम कर चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर्स की कमी के चलते फुलेत्रा की मांग काफी बढ़ गई है।

6 / 7

हालांकि 21 साल के इस खिलाड़ी ने अपने राज्य के लिए अब तक सिर्फ 2 टी20 मैच ही खेले हैं, जिसके चलते सीनियर डोमेस्टिक लेवल पर उनकी काबीलियत अभी तक पूरी तरह से परखी नहीं जा सकी है. आईपीएल 2026 में भी उन्हें अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि आने वाले मैचों में उन्हें जरूर चांस मिलेगा.

विज्ञापन

7 / 7

क्रेन्स फुलेट्रा के पिता भावेशभाई फुलेट्रा खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उनका ये ख्वाब पूरा नहीं हो पाया, हालांकि होनहार बेटे ने इस सपने को सच कर दिया. पिता अक्सर उन्हें जूनागढ़ के मालिया इलाके से राजकोट तक करीब 200 किलोमीटर तक का सफर प्रैक्टिस कराने ले जाते थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन