मोहम्मद शमी के साथ अजीत अगरकर ने कर दिया खेला? IND vs AFG Series को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान

Ajit Agarkar Reply on Mohammed Shami Non Inclusion In Team India: टीम इंडिया के सिलेक्शन के दौरान एक बार फिर मोहम्मद शमी के साथ नाइंसाफी हुई है. इस सीनियर पेसर को न तो टेस्ट और न ही वनडे सीरीज के लिए कंसीडर किया गया, जो क्रिकेट फैंस को काफी हैरान कर रहा है. गौरतलब है कि शमी ने डोमेस्टिक क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया है.

Mohammed Shami Ajit Agarkar
1 / 6
Mohammed Shami Ajit Agarkar

Why Mohammed Shami Not Included In Team India: डोमेस्टिक और आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी होगी, लेकिन इसको लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौकाने वाली बात कही है.

विज्ञापन

अगरकर का चौंकाने वाला बयान

अगरकर का चौंकाने वाला बयान2 / 6

गुवाहाटी में मंगलवार 19 मई की शाम को हुई बीसीसीआई की बैठक में ये फैसला लिया. इस मीटिंग के बाद ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक पत्रकार ने मोहम्मद शमी को स्क्वाड में शामिल न करने को लेकर सवाल पूछा तब इसके जवाब में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, 'हमें बताया गया है कि इस वक्त वो सिर्फ टी20 क्रिकेट के लिए तैयार हैं, इसलिए मोहम्मद शमी के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई.'

विज्ञापन

IPL 2026 में शमी ने किया इम्प्रेस

IPL 2026 में शमी ने किया इम्प्रेस3 / 6

मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2026 में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.80 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि इस दौरान सबसे खास बात ये रही है उन्होंने 122 डॉट बॉल फेंके हैं, जो उनकी काबीलियत को बयां करता है. सबसे खतरनाक गेंदबाजी उन्होंने 5 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में 18 डॉट बॉल फेंकी और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 2.25 रही.

रणजी ट्रॉफी भी चमके

रणजी ट्रॉफी भी चमके4 / 6

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में बंगाल की तरफ से खेलते हुए 7 मैचों की 13 पारियों में खेलते हुए 16.72 की औसत से 37 विकेट हासिल किए, इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 90/8 रहा. वो टॉप विकेट टेकर की लिस्ट में छठे नंबर पर रहे. उनकी इस परफॉर्मेंस की बदौलत बंगाल सेमीफाइनल में पहुंची थी.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के आंकड़े

विजय हजारे ट्रॉफी के आंकड़े5 / 6

मोहम्मद शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल को रिप्रेजेंट किया, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में 24.53 की औसत और 6.09 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट हासिल किए हैं, इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 55/3 रहा, जिसे एक अच्छा प्रदर्शन कहा जा सकता है.

टीम में शामिल नहीं किए जाने पर सवाल

टीम में शामिल नहीं किए जाने पर सवाल6 / 6

मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने के सवाल में अक्सर उनकी फिटनेस का हवाला दिया जाता है, लेकिन सवाल उठता है कि अगर सीनियर पेसर फिट नहीं हैं तो वो डोमेस्टिक और आईपीएल में इतनी अच्छी परफॉर्मेंस कैसे दे पा रहे हैं. साथ अजीत अगरकर का ऐसा बयान शमी के इंटरनेशल करियर को लेकर चिंता पैदा कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन