स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद बिगड़ी होने वाले पति पलाश मुच्छल की तबीयत, ले जाया गया अस्पताल

Palash Muchhal Admitted Hospital: 23 नवंबर 2025 को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होने वाली थी. मंधाना के पिता अस्पताल में भर्ती हो गए और इसी वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई. पलाश मुच्छल की तबीयत भी खराब हो गई और वो भी अस्पताल गए. मंधाना के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. पहले पिता और अब होने वाले पति की तबीयत बिगड़ गई.

Smriti Mandhana Palash Muchhal

स्मृति के होने वाले पति भी पहुंचे अस्पताल

Palash Muchhal Admitted Hospital: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की 23 नवंबर 2025 को शादी होने वाली थी. हालांकि, स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मंधाना ने इसी वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ा दी. अब खबर आ रही है कि उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल की भी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. भारतीय क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं.

विज्ञापन

स्मृति के मंगेतर पलाश भी अस्पताल में भर्ती

पिता के भर्ती होने के बाद मंधाना की शादी टल गई है और बाद में नई तारीख तय की जाएगी. खबर आ रही है कि पलाश मुच्छल को भी अस्पताल जाना पड़ा. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पलाश को एक प्राइवेट अस्पताल में ले लाया गया, क्योंकि उन्हें वायरल इंफेक्शन हो गया और एसिडिटी बढ़ गई. हालांकि, ये समस्या उतनी ज्यादा सीरियस नहीं थी और इलाज मिलने के बाद वो अस्पताल से छुट्टी लेकर होटल रवाना हो गए.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना के पिता की शादी के दिन बिगड़ी थी तबीयत

23 नवंबर 2025 को खबर आई कि शादी से पहले स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई. मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने अपडेट देते हुए बताया था कि श्रीनिवास मंधाना की तबीयत सुबह से खराब थी. उन्होंने इंतजार किया और लगा कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे. हालांकि, उनकी हालत सुधार नहीं पाई और इसी वजह से उन्होंने कोई जोखिम नहीं उठाया.

विज्ञापन

मंधाना के परिवार ने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मिश्रा ने ये भी बताया कि मंधाना अपने पिता से बेहद प्यार करती हैं और इसी कारण उन्होंने शादी आगे बढ़ा दी है. मंधाना के पिता अभी ठीक हैं और डॉक्टर्स ने कहा है कि उन्हें अस्पताल में कुछ समय रहना होगा. तुहिन ने बताया कि मंधाना पहले अपने पिता को पूरी तरह से ठीक होते हुए देखना चाहती हैं और बाद में वो शादी करेंगी.’

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में जीत के लिए गंभीर की नहीं, टीम इंडिया को माननी होगी रवि शास्त्री की अजीबोगरीब सलाह?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ