---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs PAK: हसन अली ने जमकर लूटे बारिश के मजे, कवर ओढ़ा- डाइव लगाई, बच्चों की तरह करने लगे हरकतें, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी मैच बारिश से प्रभावित रहा। आलम ये रहा कि दूसरे दिन महज 10 ओवर ही फेंके जा सके। इसके बाद लगातार हो रही बारिश के चलते मैच को स्थगित कर दिया गया, लेकिन इस बरसात […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी मैच बारिश से प्रभावित रहा। आलम ये रहा कि दूसरे दिन महज 10 ओवर ही फेंके जा सके। इसके बाद लगातार हो रही बारिश के चलते मैच को स्थगित कर दिया गया, लेकिन इस बरसात में एक खिलाड़ी की मौज हो गई। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की। हसन दूसरे दिन बारिश के जमकर मजे लेते नजर आए।

वायरल हो रहा हसन अली का वीडियो 

हसन अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह बच्चों की तरह हरकतें करते नजर आ रहे हैं। हसन पहले कवर्स को ओढ़ने लगे तो वहीं तेज दौड़ लगाते हुए पानी में जमकर डाइव लगाई। काफी देर तक वे बारिश के जमकर मजे लूटते नजर आए। हसन अली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड में शामिल हैं। हालांकि उन्हें दोनों ही मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। हसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैंच न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में इस साल जनवरी में खेला था।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की टेस्ट टीम:

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद।

First published on: Jul 25, 2023 06:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola