EXCLUSIVE: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, गुवाहाटी में अब होगा हार का हिसाब चुकता!

Shubman Gill IND vs SA: पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया को गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा बूस्टर मिला है. टीम के कैप्टन शुभमन गिल की इंजरी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. गिल गर्दन में अकड़न की वजह से पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर सके थे. पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 30 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था.

Shubman Gill

Shubman Gill

Shubman Gill IND vs SA: ईडन गार्डन्स के मैदान पर मिली हार का हिसाब टीम इंडिया गुवाहाटी में चुकता करेगी. सीरीज के दूसरे और अहम टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के कप्तान शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट में खेलने के लिए लगभग पूरी तरह से फिट हो चुके हैं.

विज्ञापन

पहले टेस्ट की फर्स्ट इनिंग में शॉट खेलने के दौरान गिल की गर्दन में अचानक अकड़न आ गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था. गिल दूसरी इनिंग में बैटिंग करने मैदान पर नहीं उतर सके थे. पहले टेस्ट में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 30 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी

गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. न्यूज 24 को मिली जानकारी के अनुसार, टीम के कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए लगभग फिट हो चुके हैं. इसके साथ ही वह वनडे सीरीज में भी खेलते हुए दिखाई देंगे. इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि गिल टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी ट्रैवल नहीं करेंगे और उन्हें हवाई यात्रा करने से मना किया गया है.

विज्ञापन

माना जा रहा था कि गिल दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इस पर आखिरी फैसला खुद गिल और टीम फिजियो मैच की शुरुआत से पहले लेंगे. हालांकि, अब गिल पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. गिल अब भारतीय टीम के साथ ही गुवाहाटी रवाना होंगे और डॉक्टर्स ने उन्हें ट्रैवल करने की परमिशन भी दे दी है. इस समय भारतीय कप्तान की गर्दन में बिल्कुल भी दर्द नहीं है, जो टीम के लिहाज से अच्छी खबर है.

विज्ञापन

गिल की इंजरी गंभीर नहीं

शुभमन को अभी एहतियात के तौर पर गर्दन में नेक कॉलर पहने रखने की सलाह दी गई है. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, गिल की इंजरी बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और वह सिर्फ हल्का सा स्ट्रेन था. पहले टेस्ट में सिर्फ 3 गेंदें खेलने के बाद गिल को शॉट खेलते हुए गर्दन में ऐंठन महसूस हुई थी, जिसके बाद दर्द के कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था. गिल पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके थे, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ