IND A vs OMA: मैच से पहले ही वैभव सूर्यवंशी का दिखा 'खौफ', लंबे-लंबे छक्के देखकर हैरान विरोधी खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi: इंडिया A के स्टार वैभव सूर्यवंशी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं. ओमान के खिलाफ आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे. ओमान के खिलाड़ियों में पहले ही वैभव का खौफ दिख रहा है और उन्होंने 14 साल के इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ भी की.

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी का दिखा 'खौफ'

Vaibhav Suryavanshi: इंडिया A और ओमान के बीच आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट में मैच होने वाला है. वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 144 रन की धमाकेदार पारी खेली और पाकिस्तान शाहीन्स के विरुद्ध भी 45 रन बनाए. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो ओमान को किसी भी हालत में हराना होगा. मैच से पहले ही वैभव सूर्यवंशी का खौफ ओमान के प्लेयर्स में नजर आ रहा है. हाल ही में एक इंटरव्यू में ओमान के प्लेयर्स समय श्रीवास्तव और आर्यन बिष्ट ने 14 साल के इस भारतीय खिलाड़ी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

सूर्यवंशी के लंबे-लंबे छक्के देखकर हैरान ओमान के खिलाड़ी

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए खास इंटरव्यू में ओमान के खिलाड़ी समय श्रीवास्तव और आर्यन बिष्ट ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साह दिखाया. आर्यन ने कहा, ‘हमने वैभव सूर्यवंशी को टीवी पर ही देखा है और अब हम उनके खिलाफ खेलेंगे. 14 साल के होने के बावजूद आप गेंद को इतनी दूर मार पा रहे हैं, जो एक खास टैलेंट है. हर कोई ऐसा नहीं कर पाता है और मैं भी उस उम्र में नहीं कर पाता. 14 साल के हो, कैसे मारते हो ये छक्के? वो काफी टैलेंटेड हैं. इसी वजह से मैं उनके खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हूं.’ 

विज्ञापन

समय श्रीवास्तव ने सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उनसे मिलना खास मौका होगा. मैं क्रिकेट को लेकर उनका माइंडसेट जानना चाहता हूं. वो सिर्फ 14 साल के हैं और अभी ही क्रिकेट में भारत के लिए अच्छा कर रहे हैं. मैं उनसे मिलना चाहूंगा. वो जिस तरह बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं, वो खास बात है. मैं उनसे बात करना पसंद करूंगा.’

विज्ञापन

इंडिया A vs ओमान मैच कब शुरू होगा?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 18 नवंबर 2025 यानी आज इंडिया A और ओमान के बीच मैच होने वाला है. कतर की राजधानी दोहा में स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले का आयोजन होगा. रात 8 बजे ये मैच शुरू होगा और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर लाइव आएगा. हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में इस मुकाबले का लुत्फ उठाया जा सकता है. फैंस सोनी लिव ऐप और फैनकोड पर भी मैच देख पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ