'2-3 मैच नहीं खेल पा रहे... वर्ल्ड कप कैसे खेलेंगे?', हार के बाद शुभमन गिल का जमकर फूटा गुस्सा

Shubman Gill Angry Statement: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल गुस्से में नजर आए. वो भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने से परेशान हैं.

team india shubman gill

गिल का बड़ा बयान (Image: AI Generated and Twitter/X)

Shubman Gill Angry Statement: इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हराया. भारत के पास लॉर्ड्स में हुआ तीसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का मौका था लेकिन वो 27 रन से हार गए. टीम इंडिया पर इस सीरीज में चोट का साया रहा. पहले हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए. बाद में वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल भी चोटिल हुए और तीसरे वनडे में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाए. कप्तान शुभमन गिल खिलाड़ियों की लगातार चोट से बेहद परेशान हैं.

विज्ञापन

खिलाड़ियों की चोट से परेशान शुभमन गिल

शुभमन गिल ने लॉर्ड्स वनडे में हार के बाद खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने के बारे में बात की. वो इस बात से खुश नहीं थे कि बार-बार प्लेयर्स चोटिल हो जाते हैं और उन्हें कॉम्बिनेशन बदलना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘हमने जिस स्क्वाड का ऐलान किया था, उसमें से कम से कम 5 खिलाड़ी यह मैच नहीं खेले. अगर एक खिलाड़ी चोटिल होता है, तो आपको अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना पड़ता है. दो प्लेयर्स के बाहर होने पर फिर कॉम्बिनेशन बदलता है.’

विज्ञापन

गिल ने आगे कहा, ‘हर मैच के बाद एक प्लेयर बाहर हो रहा था. हम शायद कुछ गलतियां कर रहे हैं. अगर आप वर्ल्ड कप देखें, तो हमें 11 मैच लगातार खेलने की जरूरत थी. खिलाड़ी यहां 2-3 मैच तक नहीं पूरे कर पा रहे हैं. हमें मजबूरन अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना पड़ रहा है. यह एक चिंता का विषय है.’

विज्ञापन

‘मैच से एक दिन पहले चोट के बारे में पता चलता है…’

शुभमन गिल ने बताया कि उन्हें मैच से ठीक पहले खिलाड़ियों की चोट के बारे में पता चलता है, जिससे उनके लिए चीजें मुश्किल हो जाती है. उन्होंने कहा, ‘मैच के एक दिन पहले पता चलता है कि कोई खिलाड़ी चोटिल है. इसके बाद आपको चांस लेना पड़ता है. अगर खिलाड़ी 80% फिट है और आप सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ उतरते हैं और कोई एक बाहर चला जाता है, तो फिर आप क्या करेंगे? हम चीज सोचना मुश्किल है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ