---विज्ञापन---

क्या रोहित शर्मा हो रहे ODI से रिटायर? कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स वनडे के बाद दिया जवाब

Shubman Gill on Rohit Sharma Future: लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स सामने आ रही थी. हालांकि, हिटमैन ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया. अब कप्तान शुभमन गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी.

---विज्ञापन---

Shubman Gill on Rohit Sharma Future: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 27 रन से बड़ी जीत अपने नाम की. मैच से पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जोरदार शतक लगाकर सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया. सभी के मन में यही सवाल है कि रोहित अब भारत के लिए वनडे खेलेंगे या नहीं. कप्तान शुभमन गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहों पर आखिर जवाब दे दिया है.

रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहों पर क्या बोले गिल?

रोहित शर्मा के लॉर्ड्स में आखिरी वनडे की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया था. इसके बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आकर बताया था कि रोहित अभी टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे. हालांकि, फैंस को इस बात की चिंता थी कि कहीं रोहित सच में संन्यास न ले लें.

---विज्ञापन---

लॉर्ड्स वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल से रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों के बारे में पूछा गया. गिल ने कहा, ‘हमारे बीच इस बारे में बात नहीं हुई. उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया. इस विषय (रिटायरमेंट) के बारे में किसी भी तरह की बात नहीं की गई. यह सिर्फ मीडिया में है और टीम में मीडिया के बीच अफवाहों के बारे में बात हुई थी.’

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े विलेन, जीता हुआ मुकाबला गंवाया

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा यादगार शतक

रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. लॉर्ड्स वनडे में हिटमैन ने आखिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रन की शानदार पारी खेली. अपनी इस शतकीय इनिंग में रोहित ने 5 छक्के और 17 चौके जड़े. रोहित ने इस शतक से बता दिया कि अभी भी उनमें दम है और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सीरियस हैं. रोहित ने मैच के बाद कोई ऐलान नहीं किया है, जिसका अर्थ है कि फिलहाल वह संन्यास नहीं ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

---विज्ञापन---

First published on: Jul 20, 2026 07:55 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola