Video: श्रेयस अय्यर की बहन के निशाने पर गौतम गंभीर? बिल्ली के जरिए यूं ले रहीं बदला!

Shreyas Iyer Sister: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. जिसके कारण ही वो अक्सर विवादों में पड़ जाते हैं. कुछ ऐसा ही उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ भी है. पिछले 1 महीने में वो दूसरी बार क्रिकेट से जुड़े विवाद में फंस गई है.

Shreyas Iyer Sister Shrestha Cat Mame GG

Shreyas Iyer Sister Shrestha Cat Mame GG

Shreyas Iyer Sister: आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के साथ एक वीडियो को लेकर विवादों में आई श्रेष्ठा अय्यर फिर से चर्चा में है. टीम इंडिया के स्टार और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी बहन के कारण बड़े विवाद में फंस गए हैं. श्रेष्ठा अभी एक नई बिल्ली लेकर आई हैं, जिसका नाम उन्होंने जीजी रखा है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को भी इसी नाम से बुलाते हैं, जिसके कारण ही अब सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की बहन ने बिल्ली का नाम रखा GG

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने एक बिल्ली अपने घर लाई है. जिसका परिचय देते हुए उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमें उसका नाम जीजी बताया है. इसके साथ ही वीडियो में बिल्ली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘हेलो दोस्तों, मिलिए मेरे नए बेबी ‘GG’ से… क्योंकि GG अभी छोटा बच्चा है, इसलिए उसे अभी कुछ चीजें सीखने की जरूरत है. उसे यह सीखना होगा कि ‘चिकन’ (Chicken) शब्द पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाती है. यहां तक कि जब आप सो रहे हों, तब भी आपको ‘चिकन’ शब्द का जवाब देना होगा.’ 

विज्ञापन

फैंस इसे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर तंज मान रहे हैं. दरअसल अय्यर और गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नही हैं. अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 में जीता था, लेकिन गौतम गंभीर को ही सारा श्रेय मिला था. जिसके बारे में खुद अय्यर ने खुलकर बोला था. 

ये भी पढ़ें: ICU में पूर्व क्रिकेटर! पिछले साल लिया था संन्यास, अब लड़ रहा जिंदगी की जंग

विज्ञापन

हाल में ही ट्रोल हुई थी श्रेष्ठा अय्यर 

श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है. जहां पर वो खुलकर बोलती भी है. हाल में ही उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रोल करते हुए एक वीडियो बनाया था. जिसके बाद फैंस उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल करने लगे. जिसके बाद उन्होंने वो वीडियो हटा दिया था. अब जीजी बिल्ली के वीडियो के बाद में भी सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा शुरू हो गई है. ऐसे में अब देखना है कि गंभीर के फैंस इसको लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ