---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs ENG: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर बड़ा खुलासा, फिट होने के बावजूद टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर!

Shreyas Iyer Kicked Off From Team India Squad: भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट के लिए ऐलान हुआ। श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर कर दिया गया।

Shreyas Iyer Kicked Off From Team India Squad: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस स्क्वॉड में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं जिसमें से पहले दो मैच खेलने वाले श्रेयस अय्यर को बाहर करना एक बड़ा मूव रहा। हालांकि, शुक्रवार को ऐसी खबरें आ रही थीं कि अय्यर चोटिल हैं और उनके स्क्वॉड में चुने जाने पर सस्पेंस है। लेकिन अब टीम के ऐलान के बाद उनके सेलेक्शन नहीं होने पर बड़ा खुलासा हुआ है। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अय्यर फिट हो गए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें बाहर कर दिया गया।

किसने खाई अय्यर की जगह?

---विज्ञापन---

क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आखिरी तीन टेस्ट के लिए चुने गए स्क्वॉड में सेलेक्शन के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध थे। लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पहले दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन के कारण अय्यर को बाहर होना पड़ा। अब सवाल यह भी उठता है कि आखिर किसने खाई श्रेयस अय्यर की जगह? इसके लिए कोई सीधा जिम्मेदार तो नहीं हो सकता बल्कि खुद अय्यर ही इसके सबसे बड़े जिम्मेदार हैं। श्रेयस अय्यर ने पहले दोनों टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। चार पारियों में उन्होंने 35, 13, 27 और 29 रन बनाए। अय्यर ने चार पारियों में 104 रन ही बनाए।

---विज्ञापन---

रजत पाटीदार और सरफराज खान का चयन

विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर पहले टेस्ट के लिए टीम में रजत पाटीदार को मौका मिला था। उसके बाद दूसरे टेस्ट में उन्हें डेब्यू भी मिला। वहीं सरफराज खान को दूसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था। अभी उन्हें हालांकि डेब्यू का इंतजार है। अब यह दोनों खिलाड़ी आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भी टीम का हिस्सा रहने वाले हैं। साफतौर पर इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन श्रेयस अय्यर पर भारी पड़ा है। इसी कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका दौरे के बाद उठे थे सवाल

श्रेयस अय्यर को साउथ अफ्रीका दौरे के बाद भी टीम से बाहर किया गया था। ऐसे में खबरें थीं कि टीम मैनेजमेंट उनके शॉट सेलेक्शन से नाराज है। यह भी कहा जा रहा था कि उन्हें रणजी खेलने की हिदायत भी दी गई है। फिर इंग्लैंड सीरीज के लिए पहले दो टेस्ट में उन्हें चुना गया, वह रणजी भी खेले लेकिन उनका शॉट सेलेक्शन नहीं सुधरा। बाउंस के खिलाफ वह दिक्कत में रहते ही थे वहीं जहां उन्हें स्पिन का अच्छा खिलाड़ी माना जाता था, उस मानक में भी वह खरे नहीं उतर पाए।

---विज्ञापन---

आखिरी 3 टेस्ट के लिए चुनी गई टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : सरफराज खान को फिर मिला टीम में मौका, क्या इस बार कर पाएंगे डेब्यू?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, विराट कोहली बाहर; नए खिलाड़ी को मिला मौका

First published on: Feb 10, 2024 04:10 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola