India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीम ले रही है। पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कहोली सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वहीं अब नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है।
टीम इंडिया के मीडिय ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए जिसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने ने से टीम इंडिया की मुश्किल थोड़ी बढ़ने लगी है।
विराट कोहली दो मैचों से हो चुके हैं बाहर
मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा था, जब खबर सामने आई थी कि विराट कोहली सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। व्यक्तिगत कारणों के चलते विराट कोहली पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद अब श्रेयस अय्यर का चोटिल होना टीम के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए श्रेयस अय्यर के दाहिने हाथ पर चोट लग गई थी, चोट लगने के बाद अय्यर ने बल्लेबाजी की कोशिश जरूर की लेकिन वो बल्लेबाजी करने में सफल नहीं हो पाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: केएल राहुल से छिन गई बड़ी जिम्मेदारी, कोच राहुल द्रविड़ के बयान से फैली सनसनी
जिसके बाद श्रेयस अय्यर को मैदान से बाहर जाना पड़ा। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर का टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रहना काफी अहम हो जाता है। लेकिन मैच से दो दिन पहले अय्यर के चोटिल होने से ये कह पाना अभी मुश्किल है कि वो प्लेइंग अलेवन में शामिल हो पाएंगे या नहीं। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 25 जनवरी से खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
14 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
36 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
43 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines