IND vs ENG: शोएब बशीर को वीजा नहीं मिलने पर फैंस ने लिए मजे, 'पाकिस्तानी मूल का होना पड़ा भारी'

India vs England: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के 2 दिन पहले तक भी इंग्लैंड के एक खिलाड़ी को वीजा नहीं मिल पा रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं।

India vs England Test Series Shoaib Bashir not get Visa Fans Reaction

इंग्लैंड के गेंदबाज शोएब बशीर। Image Credit- News 24

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले एक विवाद खड़ा हो गया है। इग्लैंड के खिलाड़ी शोएब बशीर को अभी भी भारत का वीजा नहीं मिल पाया है। सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने वाला है, लेकिन अभी तक इंग्लिश क्रिकेटर भारत नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह खबर सुर्खियां बटोर रही है। फैंस शोएब बशीर को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। बता दें कि शोएब बशीर पाकिस्तानी मूल के रहने वाले हैं। ऐसे में फैंस कमेंट कर रहे हैं कि खिलाड़ी को पाकिस्तानी मूल का होना भारी पड़ रहा है। इसी कारण से उन्हें वीजा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Shoaib Bashir

Shoaib Bashir

विज्ञापन

https://twitter.com/Rnawaz31888/status/1749416396201562340

विज्ञापन

‘खिलाड़ी पर लगा है पाकिस्तान का धब्बा’

शोएब बशीर को वीजा नहीं मिलने के कारण वह फिलहाल यूएई में ही रुके हुए हैं। ईसीबी ने इसको लेकर बीसीसीआई से मदद मांगी है और खिलाड़ी को जल्द से जल्द वीजा देने की मांग की है। ईसीबी ने उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी को आज शाम तक वीजा मिल जाएगा। शोएब बशीर को वीजा नहीं मिलने पर इंग्लैंड के बाकी सभी खिलाड़ी रविवार को ही भारत पहुंच चुके हैं, लेकिन शोएब अभी भी यूएई में ही फंसे हैं। जयेश अंडे नाम के एक यूजर्स ने खिलाड़ी को वीजा नहीं मिलने पर कहा कि पाकिस्तानी होना अब किसी गुनाह से कम नहीं लग रहा है। इसके अलावा अनसीन अनकट नाम के एक यूजर्स ने कहा कि जिसके-जिसके नाम पर पाकिस्तान का धब्बा लगा होगा, उसका यही हाल होगा।

विज्ञापन

भारत के लिए लक्की है हैदराबाद का मैदान

एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि नाम के साथ अगर पाकिस्तान का नाम जुड़ेगा, तो वीजा मिलने में और अधिक समय लगेगा। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है। भारत आज तक इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए इस मैदान पर भारत को हरा पाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ