Shikhar Dhawan Emotional For Son Zoravar: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों थोड़ी मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर मुस्कुराहट कम नहीं होती। धवन न केवल वर्ल्ड कप टीम से बाहर हैं, बल्कि निजी जीवन में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा। हालांकि कुछ दिनों पहले कोर्ट ने पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक को मंजूरी दे दी है, लेकिन फिलहाल उन्हें बेटे जोरावर की कस्टडी नहीं मिली है।
धवन अपने बेटे को बहुत मिस कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा है कि वे बेटे के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया में वक्त बिता सकते हैं। साथ ही वीडियो कॉल पर भी बात कर सकते हैं। मंगलवार को धवन ने जब बेटे से वीडियो कॉल पर बात की तो वे काफी इमोशनल नजर आए।
एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक ओर बेटा जोरावर नजर आ रहा है तो दूसरी ओर शिखर धवन मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान गब्बर का दिल पिघला हुआ नजर आया। उन्होंने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए गुलजार की लाइनें साझा कीं। उन्होंने लिखा- ”एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन…रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता।”
हरभजन सिंह ने दिल की इमोजी शेयर की
गब्बर के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने दिल की इमोजी शेयर की है, तो वहीं कुछ ने उन्हें मजबूत इंसान कहा है। कुछ फैंस का कहना है कि वे इसे महसूस कर सकते हैं। बता दें कि शिखर धवन और पत्नी आयशा मुखर्जी के तलाक को मंजूरी देते हुए कोर्ट ने माना है कि पत्नी ने मानसिक क्रूरता की है। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने 4 अक्टूबर को तलाक को मंजूरी दी थी। बता दें कि पहली शादी से आयशा की दो बेटियां हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बाबर आजम पर गंभीर का बड़ा बयान, बोले- आंकड़ों से कुछ नहीं होता, जीत कर दिखाओ
संबंधित खबरें
40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
24 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
36 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines