News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sanju Samson: संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है। टीम के मौजूदा कप्तान ने राजस्थान की टीम मैनेजमेंट से खुद को ट्रेड या रिलीज करने की अपील की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान ने सभी फ्रेंचाइजियों को संजू को ट्रेड करने की खातिर लेटर भी लिखा है। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज अगले सीजन किस टीम की ओर से खेलते हुआ दिखाई देगा इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। मगर उस बड़ी वजह का खुलासा हो गया है, जिसके कारण राजस्थान और सैमसन के रिश्तों में खटास आई है।
संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के बीच बिगड़े रिश्तों की वजह का पता लग गया है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर को रिलीज कर दिया था। टीम का यही फैसला कप्तान संजू को बिल्कुल भी रास नहीं आया।
सैमसन चाहते थे कि राजस्थान बटलर को कर हाल में रिटेन करे, क्योंकि उन्होंने टीम की तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, संजू की एक नहीं सुनी गई और बटलर के ऊपर शिमरॉन हेटमायर को तरजीह दी गई। बटलर राजस्थान के साथ लंबे समय से थे और उन्होंने बल्ले से लगातार दमदार प्रदर्शन भी करके दिखाया था। 2023 में सैमसन ने 392 और 2022 में 863 रन जड़े थे।
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से संजू सैमसन को ट्रेड करने को लेकर बातचीत की थी। राजस्थान सैमसन के बदले रविंद्र जडेजा या फिर रुतुराज गायकवाड़ को अपनी टीम में शामिल करना चाहता था। हालांकि, सीएसके ने राजस्थान का यह ऑफर ठुकरा दिया। इससे पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि संजू सीएसके में जा सकते हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान की कई फ्रेंचाइजियों के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन सैमसन किस टीम का दामन थामेंगे यह अब तक क्लियर नहीं हो सका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।