Rohit Sharma Speaks on World Cup Final Pitch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया टेस्ट मैच दूसरे दिन दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया। एक वनडे मैच में 100 ओवर होते हैं जबकि यह टेस्ट मैच ही 107 ओवर में खत्म हो गया। टेस्ट इतिहास का यह सबसे छोटा मुकाबला रहा है। न्यूलैंड्स की पिच को लेकर भी लोग कई सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच रोहित शर्मा ने इस मैच के बाद वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की पिच को भी याद किया।
रोहित शर्मा ने ICC पर उठाया सवाल
आपको बता दें कि फाइनल मैच की पिच पर कई सवाल उठ रहे थे। आईसीसी ने इस पिच को औसत से भी कम आंका था। हालांकि, उस पिच पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने शतक लगाया था और अपनी टीम को छठी बार चैंपियन बनाया था। यही सवाल रोहित शर्मा ने उठाया है। उनका कहना है कि जिस पिच पर एक बल्लेबाज शतक लगा रहा है तो वो खराब कैसे हो सकती है।
क्या बोले रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा ने कहा,’मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वर्ल्ड कप फाइनल की पिच को औसत से कम कैसे रेट किया जा सकता है। जिस पिच पर कोई बल्लेबाज शतक लगा रहा है तो वो पिच Poor (खराब) कैसे हो सकती है?’ साथ ही केपटाउन की पिच को लेकर वो बोले कि मुझे ऐसी पिचों (केपटाउन जैसी पिच) पर खेलने से कोई दिक्कत नहीं है, अगर लोग भारत में आकर वहां की पिचों को लेकर अपना मुंह बंद रखें और कोई शिकायत ना करें।
केपटाउन टेस्ट में शानदार जीत को लेकर भी रोहित शर्मा बोले कि यह जीत शानदार रही। सेंचुरियन में मिली हार के दौरान हुई गलतियों से हमने सीखा। हमने शानदार वापसी की और खासतौर से गेंदबाजों ने सीखा। यहां कंडीशन्स आसान नहीं थीं लेकिन गेंदबाजों ने इनका भरपूर फायदा उठाया। पिछले कुछ सालों में हमने भारत के बाहर अच्छा क्रिकेट खेला है। पिछले 4-5 साल में हम एक अच्छी ट्रैवेलिंग टीम बन गए हैं। इस प्रदर्शन से हम पॉजिटिव चीजें लेंगे। हमें सीरीज जीतना चाहिए था लेकिन हमेशा सबकुछ नहीं मिल पाता है।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: किसे मिला ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड? एक नहीं 2 खिलाड़ियों का आया नाम
यह भी पढ़ें- WTC Points Table: टीम इंडिया बनी नंबर 1, ऐतिहासिक जीत से भारत को डबल फायदा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines