घरेलू क्रिकेट में रोहित शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, विजय हजारे ट्रॉफी की टीम सिलेक्शन पर सस्पेंस

Rohit Sharma Not Included Mumbai Squad: रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में कुछ मैच खेलने वाले हैं. उन्होंने पहले ही MCA को इस बारे में बता दिया था. इसके बावजूद स्क्वाड में उनका चुनाव नहीं हुआ है. अब इसके पीछे का असली कारण सामने आया है. उनके अलावा भी कुछ प्लेयर्स पर सस्पेंस बना हुआ है.

Rohit Sharma Not Included Mumbai Squad

रोहित की घरेलू क्रिकेट में वापसी पर अपडेट

Rohit Sharma Not Included Mumbai Squad: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए फैंस में बहुत ज्यादा उत्साह है. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे. BCCI ने अपने सभी प्लेयर्स को निर्देश दिए हैं कि उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. इसी वजह से रोहित ने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन को बता दिया था कि वो विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे. हालांकि, VHT के लिए रोहित शर्मा समेत मुंबई के कुछ बड़े खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं, जो हैरान करने वाली बात है. इसी ने अब रोहित के विजय हजारे ट्रॉफी खेलने पर सस्पेंस बनाया हुआ है.

विज्ञापन

मुंबई के टीम सिलेक्शन पर सस्पेंस

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे बड़े प्लेयर्स को VHT के लिए मुंबई के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. इसका अर्थ ये नहीं है कि सभी घरेलू क्रिकेट मिस करने वाले हैं. मुंबई सीनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष संजय पाटिल ने TOI को बताया, ‘ये सभी खिलाड़ी उपलब्ध होने के बाद टीम में जगह बनाएंगे. अगर वो उपलब्ध नहीं होंगे, तो उन्हें जगह देकर किसी युवा को टीम से बाहर करना सही नहीं होगा.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल को लेकर भी मिला अपडेट

यशस्वी जायसवाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान पुणे अस्पताल में भर्ती हुए, क्योंकि उन्हें पेट में कोई समस्या थी. अब उनकी वापसी को लेकर भी बड़ा अपडेट संजय पाटिल ने दिया और बताया, ‘वो मुंबई स्क्वाड में तब आएंगे, जब उन्हें मेडिकल टीम द्वारा क्लियरेंस मिलेगा.’ जायसवाल अच्छी फॉर्म में हैं और उनके लिए विजय हजारे ट्रॉफी अहम रहने वाला है. वो यहां अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में अपनी जगह कायम रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मैच नहीं खेले हैं. मुंबई के सीनियर सिलेक्टर संजय पाटिल ने कहा, ‘अजिंक्य रहाणे को हैमस्ट्रिंग में दिक्कत है और इसी कारण वो आराम करेंगे. वो कुछ मैचों के बाद मुंबई की टीम के साथ जुड़ जाएंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ