IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स के साथ हुआ 'धोखा', 8.6 करोड़ मिलने के बाद स्टार प्लेयर ने फैसले से लिया यू-टर्न!

Josh Inglis Big U-Turn: पंजाब किंग्स ने जोश इंग्लिस को IPL 2026 से पहले रिलीज कर दिया, क्योंकि वो पूरा सीजन नहीं खेलने वाले थे. जोश ने सिर्फ 4 मैच खेलने की बात कही थी. IPL 2026 ऑक्शन का हिस्सा बने और LSG ने उन्हें 8.6 करोड़ रूपये में खरीद लिया. अब इंग्लिस ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है और वो ज्यादा मैच खेलेंगे.

Josh Inglis Big U-Turn

इंग्लिस का यू-टर्न

Josh Inglis Big U-Turn: IPL 2025 में जोश इंग्लिस का प्रदर्शन शानदार रहा था. इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया और बताया कि इंग्लिस ने पहले सूचित कर दिया था कि वो पूरा सीजन नहीं खेलेंगे. ऐसे में उन्हें अपने साथ रखने का कोई मतलब नहीं था. पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया और जोश ऑक्शन में नजर आए. इसी बीच LSG ने उन्हें बड़ी राशि रूपये देकर खरीद लिया. सभी लखनऊ सुपर जायंट्स का मजाक उड़ा रहे थे कि वो इंग्लिस को मात्र 4 मैच खेलने के लिए इतने पैसे दे रहे हैं. हालांकि, इंग्लिस ने अब ज्यादा मैच खेलने का फैसला किया है.

विज्ञापन

जोश इंग्लिस ने लिया यू-टर्न!

जोश इंग्लिस ने IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले BCCI को जानकारी दे दी थी कि वो सिर्फ 4 मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसी वजह से पंजाब किंग्स ने पैसे बचाने के लिए उन्हें रिलीज कर दिया. IPL 2026 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.6 करोड़ रूपये देकर खरीदा. अब इंग्लिस ज्यादा मैच खेलने वाले हैं। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि PBKS ऑफिशियल्स खुश नहीं हैं कि इंग्लिस ने आखिरी समय पर उपलब्धता के बारे में गलत बताया, जिसकी वजह से उन्हें मजबूरन रिलीज करना पड़ा.

विज्ञापन

PBKS ने BCCI को रिटेंशन लिस्ट जारी करने से मात्र 45 मिनट पहले नाम दिया था. इसका सीधा अर्थ है कि वो जोश को रिलीज नहीं करना चाहते थे लेकिन कम मैच खेलने का फैसला लेने के चलते उन्हें बाहर कर दिया. इंग्लिस ने PBKS को बताया था कि उनकी शादी 18 अप्रैल 2026 को है और वो इसके बाद हनीमून पर जाएंगे. इसी वजह से वो IPL में मात्र 10–14 दिनों तक ही नजर आएंगे. हालांकि, अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जोश इंग्लिस अपने हनीमून को आगे बढ़ा सकते हैं और वो शादी के तुरंत बाद IPL खेलने वाले लौट सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- भारत में क्यों नहीं होते हैं आईपीएल के ऑक्शन? BCCI ने अब कर दिया बड़ा खुलासा 

विज्ञापन

PBKS के साथ हुआ ‘धोखा’

पंजाब किंग्स के साथ एक तरह से बड़ा धोखा हुआ है. उन्होंने मात्र 2.6 करोड़ में मेगा ऑक्शन में इंग्लिस को खरीदा था और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया. इतनी कम राशि में मिले ताबड़तोड़ प्लेयर को वो कभी रिलीज नहीं करते. हालांकि, जोश ने कम मैच खेलने का फैसला किया, इसी कारण वो रिलीज हो गए. अब पिछली राशि का तीन गुना से ज्यादा मिलने के बाद इंग्लिस ने प्लान बदल दिया और अब वो 4 नहीं, बल्कि उससे अधिक मैच खेलते हुए नजर आएंगे. पंजाब ऑफिशियल्स इसी वजह से खुश नहीं हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ