मुंबई पहुंची रोहित शर्मा की नई 'महबूबा', जल्द ऑरेंज परी के साथ आ सकते हैं नज़र! 

Rohit Sharma Car: रोहित शर्मा ने एक और लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। इस कार की कीमत ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। हिटमैन के इस कार ने अभी से ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर ली है।

Rohit Sharma Car

Rohit Sharma Car

Rohit Sharma Car: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को महंगी कारों का बहुत शौक है। हिटमैन के पास ब्लू रंग की लेंबोर्गिनी कार थी, जिसका नंबर 0264 का था। जिसे चलाते हुए वो कई बार नजर आ चुके थे। उस कार को रोहित ने एक फैंटेसी ऐप विनर को दी थी। जिसके बाद अब रोहित ने एक और लैंबोर्गिनी कार खरीदी है। इस कार की कीमत ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। हिटमैन अपनी कार को गर्लफ्रेंड की तरह ध्यान रखते हैं। जिसके कारण ही इस कार को उनकी नई ‘महबूबा’ कहा जा रहा है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की नई कार ने सभी को किया हैरान 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें Lamborghini Urus Se नजर आ रही है। फैंस दावा कर रहे हैं, रोहित शर्मा ने इस नई कार को खरीदा है। ऑरेंज कलर की इस लैम्बोर्गिनी की कीमत 4.57 करोड़ की है। इसका इंजन 620hp पावर का है, जोकि 800NM का टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोड में भी इस कार को 60kmph की स्पीड से चलाया जा सकता है।

विज्ञापन

 इस कार का नंबर 3015 है, जिससे भी रोहित का एक खास कनेक्शन है। दरअसल रोहित की बेटी समायरा 30 दिसंबर 2018 को पैदा हुई थी। वहीं बेटे का जन्म 15 नवंबर 2024 को हुआ था। दोनों बच्चों के जन्मतिथि को ही उन्होंने अपने गाड़ी का नंबर बनाया है। वहीं अगर 30 और 15 को जोड़े तो वो 45 होता है, जोकि खुद हिटमैन का जर्सी नंबर है। 

लंबे समय से फैंस कर रहे हैं रोहित का इंतजार 

वनडे कप्तान रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से हिटमैन ब्लू जर्सी में नहीं खेले हैं। जिसके कारण ही अब फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं। खबरों की माने तो रोहित शर्मा अब 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोबारा ब्लू जर्सी में नजर आएंगे। फिलहाल हिटमैन के करियर का लेकर चर्चा भी चल रही है।  

विज्ञापन

यहां देखें हिटमैन का कार कलेक्शन 

Mercedes-Benz S-Class- 1.50 करोड़ रुपये

Range Rover HSE LWB- 2.80 करोड़ रुपये

विज्ञापन

Mercedes GLS 400 D- 1.29 करोड़ रुपये

BMW M5- 1.99 करोड़ रुपये

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ