Asia Cup 2025 के सिलेक्शन से पहले गेंदबाजी में रिंकू सिंह ने दिखाया दम-खम, टीम इंडिया के लिए बनेंगे बड़ा हथियार?

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन जल्द ही होने वाला है। इसके पहले रिंकू सिंह ने गेंदबाजी से कमाल कर दिया है। वो इस तरह के प्रदर्शन से एशिया कप में भारतीय टीम के लिए बड़ा हथियार बन सकते हैं।

Rinku Singh, Asia Cup

रिंकू सिंह ने किया कमाल

Rinku Singh Shines With Bowling: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर 2025 से देखने को मिलेगा। टीम इंडिया के सिलेक्शन पर फैंस की नजर है और खबरों के अनुसार 19 अगस्त यानी कल चयनकर्ता 15 सदस्यों के स्क्वाड का ऐलान कर सकते हैं। रिंकू सिंह के टीम में शामिल होने को लेकर सवालिया निशान हैं। हालांकि, रिंकू ने सिलेक्शन से पहले अपनी दावेदारी ठोक दी है और गेंदबाजी से दम-खम दिखाया। वो भारतीय टीम के लिए बड़ा हथियार बन सकते हैं।

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने गेंदबाजी से किया कमाल

उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला मेरठ मावेरिक्स और कानपूर सुपरस्टार्स के बीच लखनऊ के मैदान पर देखने को मिला। मैच में मेरठ मावेरिक्स ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट खोकर 20 ओवरों में 225 रन बना दिए। जवाब में कानपूर सुपरस्टार्स कुछ खास नहीं कर पाए और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मैच में मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह भी गेंदबाजी करने आए और उन्होंने आदर्श सिंह को मात्र 1 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मैच से जुड़ा यह मोमेंट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

एशिया कप में बन सकते हैं टीम इंडिया का बड़ा हथियार

रिंकू सिंह कमाल के फिनिशर हैं और यह बात फैंस अच्छे से जानते हैं। वो काफी तेजी से बल्लेबाजी करते हैं और महत्वपूर्ण रन बनाते हैं। रिंकू का IPL 2025 कुछ खास नहीं रहा और ऐसे में उनके एशिया कप में टीम इंडिया में शामिल होने पर बड़ा सवाल था। रिंकू ने यूपी टी20 लीग में गेंदबाजी से भी दम दिखाया है। भारतीय टीम में हमेशा ही उन लोगों को ज्यादा प्राथमिकता मिलती है, जो दो काम एक साथ करते हो।

रिंकू एक बढ़िया फिनिशर हैं और गेंदबाजी से भी अब उन्होंने कमाल कर दिया है। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। खबर आई है कि एशिया कप की टीम में आखिरी सदस्य श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर या रियान पराग में से कोई एक हो सकता है। प्लेइंग 11 में रहकर वो बल्ले के अलावा मध्य ओवरों में अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेर सकते हैं और इसी कारण उन्हें जगह भी मिल सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्या गिल को टीम इंडिया में फिट करने के लिए तिलक बनेंगे ‘बलि का बकरा’? सिलेक्टर्स के बीच हुई चर्चा का खुलासा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ