Royal Challengers Bengaluru Full Squad, IPL Players Auction 2026 Highlights: आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 16:40 करोड़ के छोटे पर्स के साथ उतरी थी. इन्हीं पैसों में उन्हें 8 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना था. आरसीबी की टीम मजबूत स्क्वाड बनाने के लिए 2 अच्छे तेज गेंदबाजों को खरीदा है. इसके अलावा उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार के बैकअप के लिए वेंकटेश अय्यर को भी खरीद लिया है. जिसके कारण ही उनकी टीम अब और मजबूत नजर आ रही है.
मजबूत नजर आ रही है आरसीबी
चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मिनी ऑक्शन में कमाल की खरीदारी की है. वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा है. वहीं मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर मंगेश यादव को 5.20 करोड़ में खरीदा है. दोनों ही खिलाड़ी कप्तान रजत पाटीदार के साथ मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में दोनों ही कप्तान की पसंद हैं. एमपी के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छा किया है. ऐसे में उन्हें सीधे प्लेइंग 11 में भी जगह मिल सकती है. घरेलू क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों पर भी टीम ने अच्छा खासा निवेश किया है. जिसके कारण ही टीम के पास प्लेइंग 11 के साथ ही साथ बैकअप में भी अच्छे खिलाड़ी हैं.
यहां पर देखें आरसीबी के सभी रिटेन हुए खिलाड़ी
रजत पाटीदार, विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा.
रिलीज हुए खिलाड़ी- स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भागड़े, लुंगी एनगिडी, ब्लेसिंग मुजरबानी और मोहित राठी.
RCB ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़, जैकब डफी- 2 करोड़, मंगेश यादव- 5.20 करोड़, सात्विक देशवाल- 30 लाख, जॉर्डन कॉक्स-75 लाख, कनिष्क चौहान-30 लाख, विहान मल्होत्रा- 30 लाख, विक्की ओस्तवाल- 30 लाख.