क्या संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में शिफ्ट कर देना चाहिए? गिरते फॉर्म के बाद मिली ये अहम सलाह

Ravichandran Ashwin On Sanju Samson: संजू सैमसन का खराब फॉर्म हैरान कर रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उन्हें टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में शिफ्ट कर देना चाहिए. इस बात पर टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने विचार रखे हैं.

Sanju Samson Out

Sanju Samson

Ravichandran Ashwin On Sanju Samson’s Poor Form: भारत पूर्व स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का मन ‘कई विचारों से भरा हुआ’ है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में उनके हाल के खराब फॉर्म का बड़ा कारण हो सकता है.

विज्ञापन

संजू लड़ रहे होंगे दिगागी जंग?

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अश्विन ने कहा, ‘अगर आप अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं, तो आप यहां नहीं पहुंच सकते. जब आपके मन में बहुत सारी बातें चल रही होती हैं, तो लंबाई और लाइन चुनना मुश्किल हो जाता है. मुझे पूरी उम्मीद है कि उसके मन में भी कई बातें चल रही हैं. हम किसी खिलाड़ी के लिए जगह नहीं बना सकते. यह सिर्फ किसी खिलाड़ी के साथ दौड़ने और उस पर भरोसा करने की बात नहीं है.

विज्ञापन

क्या मिडिल ऑर्डर में शिफ्ट हों संजू?

अश्विन ने आगे कहा, ये भी अहम है कि खिलाड़ी से कहें कि वो ब्रेक ले. कभी-कभी बाहर बैठकर सोचने से आप बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं. मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि उसे मिडिल ऑर्डर में वापस जाना चाहिए. आप किसी खिलाड़ी के लिए स्लॉट नहीं बना सकते; फिर बाकी सभी भी उसके आसपास घूमने लगेंगे.

विज्ञापन

गिल की एंट्री से हुआ था संजू को नुकसान

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने लगे, और इस जोड़ी ने टीम इंडिया को कई आक्रामक शुरुआत दी. संजू ने 2024 में 3 शतक लगाए. हालांकि जब 2025 में शुभमन गिल को फिर से टी-20 इंटरनेशनल सेटअप में शामिल किया गया, तो संजू को मिडिल ऑर्डर में शिफ्ट कर दिया गया और आखिरकार उन्होंने टीम में अपनी जगह खो दी.

विज्ञापन

मौके को नहीं भुना पाए सैमसन

इनकंसिस्टेंट परफॉर्मेंस के कारण शुभमन गिल का सिलेक्शन मौजूदा टी-20आई सीरीज और आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नहीं हुआ, और इसकी वजह से संजू ने अपनी ओपनिंग की जगह फिर से हासिल कर ली. हालांकि इस दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज का प्रदर्शन मौजूदा सीरीज में 4 मैचों में क्रमशः 10, 6, 0 और 24 रन रहा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ