'वो भारतीय क्रिकेट का अगला पोस्टर बॉय है', रवि शास्त्री ने इस स्टार खिलाड़ी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Ravi Shastri on Shubman Gill: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया कि भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा और पोस्टर बॉय कौन सा खिलाड़ी है. उन्होंने इस बल्लेबाज का नाम लिया है, जिसने बहुत कम समय में अपने खेल से सबका दिल जीता है.

Ravi Shastri on Shubman Gill

Ravi Shastri on Shubman Gill

Ravi Shastri on Shubman Gill: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद टीम इंडिया का अगला पोस्टर बॉय कौन होगा? ये बड़ा सवाल है. सवाल इसलिए क्योंकि रोहित-विराट अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. टी20 और टेस्ट को अलविदा कह चुके यह दोनों दिग्गज वनडे विश्व कप 2027 तक खेल सकते हैं, उसके बाद रिटायर हो जाएंगे. ऐसे में सवाल आता है कि रोहित-विराट के बाद कौन? मतलब वो कौन सा खिलाड़ी है, जो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएगा? इस सवाल पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने अपनी राय दी है.

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने उस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट का पोस्टर बॉय करार दिया है, जो कुछ दिनों बाद एशिया कप 2025 में जलवा दिखाएगा. उसे कप्तान सूर्यकुमार यादव का डिप्टी बनाया गया है. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये कोई और नहीं बल्कि 25 साल के शुभमन गिल हैं, जिन्हें दिग्गज रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट का नया चेहरा और पोस्टर बॉय मान रहे हैं.

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का अगला पोस्टर बॉय करार दिया है. शास्त्री के इस बयान से साफ हो गया कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट की ब्रांड वैल्यू और बैटिंग का बड़ा भार उन्हीं के कंधों पर होगा. गिल तीनों फॉर्मेट में खुद को साबित कर चुके हैं. उनके पास गजब का टैलेंट है. गिल की बेहतरीन बैटिंग की तारीफ कई दिग्गज कर चुके हैं और उन्हें लंबी रेस का खिलाड़ी करार दे चुके हैं.

इंग्लैंड टूर पर दिखाया था जलवा

दाएं हाथ के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने पिछले कुछ समय में हर फॉर्मेट में जलवा दिखाया है. खासकर इंग्लैंड दौरे 2025 में हुई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने उनकी तकनीक और क्लास को साबित कर दिया. कंडीशन्स मुश्किल थीं, गेंद स्विंग कर रही थी, लेकिन गिल क्रीज पर ना सिर्फ खड़े हुए बल्कि रनों की बारिश की. गिल ने 10 पारियों में 75.40 की औसत से 754 रन किए. वो सीरीज के टॉप रन स्कोरर थे. गिल ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण के सामने बेहतरीन फ्रंट-फुट डिफेंस, ड्राइव्स और पुल शॉट्स खेले.

विज्ञापन

रवि शास्त्री का ये बयान क्यों है खास?

रवि शास्त्री ना भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रहे हैं, बल्कि दुनिया के सबसे अनुभवी कमेंटेटर्स में भी गिने जाते हैं. उन्हें क्रिकेट और खिलाड़ियों को परखने की गहरी समझ है. यही वजह है कि उनका यह बयान गिल के लिए ए बड़ा कॉम्प्लीमेंट है. गिल की सबसे बड़ी ताकत उनका टेम्परामेंट और शॉट सिलेक्शन है. वह लंबी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं और जरूरत पड़ने पर गियर बदलकर तेजी से रन भी बना सकते हैं. इंग्लैंड टूर पर गिल दबाव की परिस्थितियों में भी शांत दिखे थे. नई और पुरानी गेंद का सामना करने में उन्हें कोई समस्या नहीं हुई थी.

गिल के सामने लंबा समय है

शुभमन गिल की उम्र अभी सिर्फ 25 साल है. उनके सामने 10 साल पड़े हैं. गिल इन सालों में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं. उन्हें विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. अब तक वो इस सफर में ठीक चले हैं, लेकिन आगे चुनौतियां कठिन होने वाली हैं. देखना होगा कि गिल किस तरह अपने करियर को आगे बढ़ाते हैं.

विज्ञापन

कैसा है शुभमन गिल का क्रिकेट करियर?

शुभमन गिल ने भारत के लिए साल 2019 में वनडे डेब्यू किया था. फिर साल 2020 में टेस्ट डेब्यू किया और 2023 में टी20 डेब्यू का मौका मिला. डेब्यू के बाद से ही गिल लगातार टीम इंडिया का हिस्सा हैं. अब तक जो उन्होंने प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है. 37 टेस्ट की 69 पारियों में उनके नाम 2647 रन हैं. 55 वनडे में 2775 जबकि टी20 के 21 मैचों में 578 रन बनाए हैं. तीनों फॉर्मेट में गिल 18 शतक ठोक चुके हैं. वनडे में डबल सेंचुरी भी उनके नाम है. टेस्ट में एक दोहरा शतक है, जो हाल में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर आया था. 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ