WWE से गायब चल रहे चैंपियन Cody Rhodes के घर गूंजी किलकारी, शादी के 12 साल बाद बने दूसरे बच्चे के पिता

WWE चैंपियन कोडी रोड्स मौजूदा समय में एक्शन से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, उन्हें लेकर अब एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है.

CODYY

कोडी रोड्स

Cody Rhodes: WWE SummerSlam 2025 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स के ऊपर जानलेवा हमला किया था. तब से WWE टीवी से कोडी गायब चल रहे हैं. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच उन्हें लेकर एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है. रोड्स दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी ब्रांडी रोड्स ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि कोडी और उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है. इस न्यूज के बाद कोडी के फैंस को जरूर अच्छा लगा होगा. WWE चैंपियन के घर इस बार बेटी की किलकारी गूंजी है.

विज्ञापन

ब्रांडी रोड्स ने फैंस को दी जानकारी

ब्रांडी रोड्स और कोडी रोड्स का रिलेशन कई सालों से चल रहा है. दोनों ने एक कपल के रूप में काफी सफलता प्राप्त की है. दोनों ने साल 2013 में शादी की थी. इससे पहले ही दोनों का एक बच्चा हो गया था. अब लंबे इंतजार के बाद कोडी और ब्रांडी दूसरी बच्ची के माता-पिता बने हैं. ब्रांडी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,”लीलानी एला रनल्स, इस दुनिया में आपका स्वागत है. हम प्यार में हैं. आपकी प्रार्थनाओं के जवाब के लिए भगवान का धन्यवाद”.

विज्ञापन

WWE SmackDown में कोडी रोड्स का हुआ था बुरा हाल

WWE SummerSlam 2025 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड शानदार रहा था. कोडी रोड्स के लिए यह शो बिल्कुल भी सही नहीं रहा. मेन इवेंट में लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला कोडी रोड्स और जॉन सीना के साथ हुआ. यह मुकाबला अच्छा जा रहा था लेकिन पॉल ने सीना को लो-ब्लो लगा दिया. मैच DQ के जरिए खत्म हो गया. इसके बाद रिंगसाइड में मैकइंटायर का गुस्सा देखने को मिला. उन्होंने रोड्स को अनाउंस टेबल की साइड में खतरनाक क्लेमोर किक देकर उनकी हालत खराब कर दी. WWE Wrestlepalooza का आयोजन अगले महीने 20 सितंबर को होने वाला है. कहा जा रहा है कि वहां पर कोडी और मैकइंटायर के बीच मैच हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ