चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ को लेकर RCB के कप्तान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, फैन्स के लिए लिखा भावुक पोस्ट

Rajat Patidar Chinnaswamy Stampede: आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद चिन्नास्वामी में मची भगदड़ को लेकर रजत पाटीदार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

Rajat Patidar

Rajat Patidar

Rajat Patidar Chinnaswamy Stampede: चिन्नास्वामी के मैदान पर हुई भगदड़ को लेकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। दर्दनाक हादसे को लेकर रजत का पहला रिएक्शन सामने आया है। आरसीबी ने अपने एक्स अकाउंट पर रजत के बयान को शेयर किया है।

विज्ञापन

रजत की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के खिताब पर कब्जा जमाया था। पहली बार आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद चिन्नास्वामी में लाखों की तादाद में फैन्स एकत्रित हुए थे। हालांकि, स्टेडियम के बाहर उम्मीद से ज्यादा फैन्स पहुंचे थे, जिसके कारण भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 11 लोग अपनी जान गंवा बैठे थे, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

रजत ने तोड़ी चुप्पी

आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को लेकर रजत पाटीदार के बयान को शेयर किया है। रजत ने लिखा, “मैं हर बार आरसीबी के लिए पूरे पैशन के लिए बल्लेबाजी करने उतरता हूं और यह पैशन आपसे आता है। आप लोगों से मुझे प्यार, भरोसा और सपोर्ट मिलता है। आप हमारे साथ हमेशा ही खड़े रहे हैं। यह बात मैं अपने दिल से कह रहा हूं और आपको बताना चाहता हूं कि हम भी आपके साथ हमेशा हैं। आप सभी मेरी प्रार्थना और मेरे विचारों में शामिल रहे हैं। जब हम एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ खड़े रहेंगे, तो हम जल्दी ही स्ट्रेंथ को वापस से पा लेंगे।”

कोहली का भी आया रिएक्शन

रजत पाटीदार के साथ-साथ विराट कोहली ने भी इस हादसे पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “4 जून को जो दिल तोड़ देने वाला हादसा हुआ उसके लिए कोई तैयार नहीं था। हमारी फ्रेंचाइजी का जो सबसे खुशी वाला पल था, वो दुखद घटना में बदल गया। मैं उन सभी परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्होंने अपने करीबी को खोया या चोटिल हुए। आपकी हानि अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम साथ मिलकर अब देखभाल, सम्मान और जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ