---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

बुमराह-सुदर्शन OUT, देवदत्त पडिक्कल IN… अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड

IND vs AFG Test Match Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के लिए बीसीसीआई किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है तो वहीं कौन से खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

IND vs AFG Test Match Squad: आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुट जाएंगे. टीम इंडिया के रेड बॉल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई इस मैच के लिए काफी सीरियस नजर आ रही है. 6 जून से 10 जून के बीच इस मैच का आयोजन होगा. ये मुकाबला  न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई 19 मई को इस मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान करने वाला है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कैसा हो सकता है. 

सुदर्शन की जगह पडिक्कल को मिल सकता है मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टेस्ट टीम इंडिया के लिए साई सुदर्शन के खराब प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट उनको स्क्वाड से बाहर करने का फैसला कर सकती है. उनकी जगह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे देवदत्त पडिक्कल को टीम में मौका मिल सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

साई सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए खेले 6 मैचों में टीम के लिए महज 27.45 की औसत से ही रन बनाए हैं. दूसरी तरफ पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई नंबर 3 के लिए उनके ऊपर भरोसा दिखा सकती है. 

युवा गेंदबाजों की खुलेगी किस्मत

जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस मैच से दूर रखा जाता है. हर्षित राणा और आकाशदीप चोटिल हैं. ऐसे में मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है. इसी के साथ बोर्ड इस मैच के लिए आकिब नबी को खेलने का मौका दे सकती है. उन्होंने जम्मू कश्मीर के लिए घरेलू सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है. शमी के लिए भी ये वापसी काफी अहम साबित हो सकती है. 

---खबर नीचे जारी है---

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल,यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

ये भी पढ़िए- IPL 2026: जीत के बाद ईशान किशन ने CSK फैंस को इस अंदाज में चिढ़ाया, घर जाने का किया इशारा, मचा बवाल

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 19, 2026 01:33 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola