---विज्ञापन---

क्रिकेट

PSL 2023: विकेट चटकाने के बाद हवा में उंगलियां क्यों घुमाते हैं उस्मान कादिर? गेंदबाज ने किया खुलासा

नई दिल्ली: पेशावर जाल्मी के लेग स्पिनर उस्मान कादिर अक्सर विकेट चटकाने के बाद हवा में उंगलियां घुमाते देखे जाते हैं। उस्मान पीएसएल में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय को आउट करने के बाद हवा में उंगलियां घुमा दीं। उस्मान ने अब इस […]

नई दिल्ली: पेशावर जाल्मी के लेग स्पिनर उस्मान कादिर अक्सर विकेट चटकाने के बाद हवा में उंगलियां घुमाते देखे जाते हैं। उस्मान पीएसएल में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय को आउट करने के बाद हवा में उंगलियां घुमा दीं। उस्मान ने अब इस अनोखे जश्न का खुलासा किया है। लेग स्पिनर ने बताया कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता और महान लेग स्पिनर अब्दुल कादिर को श्रद्धांजलि के रूप में अपनी उंगलियों से “एक्यू” लिखा।

पिता को श्रद्धांजलि देने का फैसला

उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे सेलिब्रेट करने की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन यह तुरंत उनके दिमांग में आया और उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया। लेग स्पिनर ने क्वेटा के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम को जिताने में मदद की। कादिर ने दो विकेट चटकाए और अपने चार ओवरों में केवल 26 रन दिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS: इंदौर टेस्ट से होगी राहुल की छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

सीजन की दूसरी जीत दर्ज की

पेशावर जाल्मी ने सोमवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स द्वारा 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ गेंद शेष रहते सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। जेम्स नीशम और रोवमैन पॉवेल ने 46 रन की साझेदारी की। जाल्मी के हरफनमौला जिमी नीशम को 23 गेंद में बल्ले से 38 रन और गेंद से एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 21, 2023 05:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola