नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के भले ही आधे से ज्यादा मुकाबले हो चुके हों, लेकिन अब भी एक मोमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने आक्रामकता दिखाते हुए विपक्षी टीम के कप्तान बाबर आजम की ओर गुस्से में बॉल फेंक दी थी। इसके बाद कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की काफी आलोचना भी हुई। बाबर आजम और चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी ने भी फील्ड पर इस तरह का व्यवहार न करने की सलाह दी थी, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम इन दोनों से इतर आमिर के समर्थन में उतर गए हैं।
और पढ़िए – WPL 2023: पहले मैच में ही लगी बाउंड्री की झड़ी, जानें किस खिलाड़ी ने जड़े सबसे ज्यादा चौके-छक्के
यह खेल को मसाला देता है
कराची किंग्स के मुख्य कोच और पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने तेज गेंदबाज के एग्रेशन का समर्थन करते हुए कहा कि यह खेल को मसाला देता है। मुख्य कोच ने अरब न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मुझे लगता है कि आपको कैरेक्टर्स की आवश्यकता है। आपको थोड़ी प्रतिद्वंद्विता की भी जरूरत है। आमिर जिस तरह से एक गेंदबाज के रूप में बातें कर रहे हैं, मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
दोस्ताना व्यवहार खेल का हिस्सा नहीं होना चाहिए
अकरम का मानना है कि दोस्ताना व्यवहार खेल का हिस्सा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा- पीएसएल या किसी भी अन्य खेल में जाने और बल्लेबाज से हाथ या गले मिलाने का क्या मतलब है? खेल से पहले या खेल के बाद मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन खेल के दौरान प्रोफेशनल रहें। मैदान के बाहर ये छोटे शब्द भी पीएसएल में मसाला जोड़ते हैं जो इसकी सुंदरता है। उन्होंने कहा- हमें व्यक्तिगत रूप से और लगातार आलोचना करने के बजाय इसका आनंद लेना चाहिए। आमिर वर्तमान में पीएसएल 2023 में पांचवें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। उनके पास नौ विकेट हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines