World Cup 2023: भारत में 2023 में खेले जाने वाले विश्वकप (World Cup 2023) से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल एरोन फिंच के वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद लगातार नए कप्तान की तलाश जारी थी जो कि अब पूरी हो गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तेज़ गेंदबाज पेट कमिंस (PAT Cummins) को नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।
अभी पढ़ें – Pro Kabaddi 2022: दबंग दिल्ली का दबंग प्रदर्शन, कांटे के मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को रौंदा
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में ये पहली बार हो रहा है कि जब कोई तेज़ गेंदबाज वनडे का कप्तान बनाया गया है। पेट कमिंस पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान भी हैं और अब वनडे कप्तानी सौंप कर टीम ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।
डेविड- वार्नर और स्टीव स्मिथ पर बैन जारी
फिंच के संन्यास के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को कप्तानी के लिए शीर्ष दावेदार माना गया। हालांकि, वॉर्नर दौड़ से बाहर थे क्योंकि उनके आजीवन कप्तानी पर बैन अभी भी लागू है। उन्हें कप्तान बनाने के लिए बोर्ड को पहले अपनी गाइडलाइंस में बदलाव करना पड़ता। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के चयन समित के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, “टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद से पैट ने शानदार काम किया है इसीलिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अभी पढ़ें – ‘वह एक कमिटेड साथी है…,’ टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने सचिन तेंदुलकर को बना लिया मुरीद
बता दें कि पेट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 43 टेस्ट, 73 वनडे और 46 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 199, वनडे में 119 और टी20 क्रिकेट में 52 विकेट दर्ज है। कमिंस टेस्ट क्रिकेट में दो अर्धशतक भी ठोक चुके हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में सक्षम है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
28 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
52 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines