बाबर आजम के लौटेंगे अच्छे दिन, पीसीबी की बदलती सोच देगी एशिया कप में वापसी का मौका? नई रिपोर्ट से सनसनी 

Asia Cup 2025: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टी20 में वापसी का मौका नहीं मिला। अब रिपोर्ट्स आ रही है कि बाबर आजम के अच्छे दिन लौट आए हैं। फिलहाल पीसीबी की सोच बदल रही है।

Babar Azam

Babar Azam

Asia Cup 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पाकिस्तान की टीम ने बड़ा बदलाव किया था। दिग्गज बाबर आजम, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि बाद में शाहीन शाह अफरीदी ने कमबैक कर लिया, लेकिन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को वापसी का मौका नहीं मिला। अब रिपोर्ट्स आ रही है कि बाबर आजम के अच्छे दिन लौट आए हैं। फिलहाल पीसीबी की सोच बदल रही है। 

विज्ञापन

बाबर आजम के लौट सकते हैं अच्छे दिन 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान सलामी बल्लेबाज फखर जमान को इंजरी हो गई थी। जिसके कारण ही वो सीरीज से बाहर हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पीसीबी ने उन्हें एनसीए में आकर अपनी फिटनेस पर काम करने को बोला है। ऐसे में सलामी बल्लेबाज की एक जगह खाली है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबर आजम को बैकअप प्लान के रूप में देखा जा रहा है। टीम एक अनुभवी बल्लेबाज चाहती है, जो टी20 फॉर्मेट में युवा खिलाड़ी के साथ मिलकर बल्लेबाजी क्रम में संभाल सके। खबरों के मुताबिक अगर बाबर वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी टी20 टीम में जल्द ही वापसी हो सकती है।  

विज्ञापन

ट्राई सीरीज और एशिया कप में मिल सकता है मौका 

पाकिस्तान की टीम ने हाल में ही वेस्टइंडीज को 2-1 से टी20 सीरीज में हराया है। अब पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान और यूएई के साथ एक ट्राई सीरीज खेलेगी। बाबर आजम इसी सीरीज से वापसी कर सकते हैं। जिसके बाद वो एशिया कप 2025 में भी पाकिस्तान टीम के लिए खेल सकते हैं। टी20 फॉर्मेट में बाबर आजम ने 128 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 39.83 की औसत से 4223 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ