पाकिस्तान कब चुनेगा एशिया कप 2025 की टीम? बाबर-रिजवान की हो सकती है वापसी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कब अपनी टीम का ऐलान करेगा। इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Cricket News - 2025-08-05T170357.427
विज्ञापन

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में सभी की नजरें पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर टिकी हुई हैं। क्योंकि इन दिनों पाकिस्तान टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। मौजूदा टी-20 स्क्वाड में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान नहीं हैं। हालांकि उम्मीद है कि ये खिलाड़ी एशिया कप 2025 के जरिए वापसी करेंगे। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान कब करेगा। इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

कब होगा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान?

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान अगले सप्ताह हो सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। ये सीरीज 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेली जाएगी। माना जा रहा है कि ट्राई सीरीज में भाग लेने वाले लगभग खिलाड़ी एशिया कप 2025 के स्क्वाड का हिस्सा होंगे। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर से ओमान के खिलाफ करेगी। इसके बाद महामुकाबला 14 सितंबर को भारत के खिलाफ होगा।

Advertisment

बाबर और रिजवान की वापसी

माना जा रहा है कि टी-20 प्रारूप में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की वापसी हो सकती है। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी फखर जमान पर अभी भी संशय बरकरार है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्योंकि स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया था। उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी लाहौर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। जमान यहां पहुंचकर रिहैब करना भी शुरू कर चुके हैं।

ट्राई सीरीज के लिए पूरा शेड्यूल

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान- 29 अगस्त

यूएई बनाम पाकिस्तान- 30 अगस्त

विज्ञापन

अफगानिस्तान बनाम यूएई- 1 सितंबर

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान- 2 सितंबर

विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम यूएई- 4 सितंबर

अफगानिस्तान बनाम यूएई- 5 सितंबर

विज्ञापन

7 सितंबर – फाइनल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ