IND vs PAK मैच का बायकॉट करना पड़ेगा पाकिस्तान को भारी, ग्रुप स्टेज से ही हो सकते हैं बाहर 

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली थी. जिसका अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बायकॉट करने का फैसला किया है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान इस मुकाबले में अपने 2 पॉइंट गंवाने के बाद क्या सुपर 8 स्टेज तक पहुंच पाएगा. फिलहाल पाकिस्तान का सफर बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है.

Pakistan Cricket Team in T20 World Cup 2026

Pakistan Cricket Team in T20 World Cup 2026

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट कर रही है. ऐसे में उनके लिए ग्रुप स्टेज में बाकी के 3 मुकाबले करो या मरो वाले हो जाएंगे. पाकिस्तान की टीम का सुपर 8 स्टेज में पहुंचना भी बहुत ज्यादा मुश्किल हो सकता है. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को नेट रन रेट में भी बहुत ज्यादा नुकसान होने वाला है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगी.  

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए सुपर 8 का सफर हुआ मुश्किल 

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम नहीं खेलेगी. ऐसे में उस मैच के 2 पॉइंट सीधे टीम इंडिया को मिल जाएंगे. इसके अलावा मैच बायकॉट करने की स्थिति में आईसीसी के नियम की मानें तो पाकिस्तान का नेट रन रेट भी बहुत ज्यादा कम हो जाएगा. ऐसे में उन्हें यूएसए, नामिबिया और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा. अगर इनमें से एक मैच में भी पाकिस्तान की टीम अच्छा नहीं पाती है, तो उनका सफर एक बार फिर से लीग स्टेज में ही खत्म हो जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी पाकिस्तान की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. पिछली बार ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान की टीम को यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करके अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार दी है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान ने किया बायकॉट, फिर भी टीम इंडिया मैच खेलने जाएगी कोलंबो, कारण कर देगा हैरान

हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन कर रही है पाकिस्तान 

एसीसी एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ 3 मुकाबले हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने घरेलू मैदान पर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को भी हराया है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उम्मीद कर रहा है कि उनकी टीम इस बार यूएसए से नहीं हारेगी. भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का हारना तो लगभग तय ही था. टीम इंडिया इस समय सबसे मजबूत टी20 टीम नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ