---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: पहले ही मैच में मैट हेनरी का बड़ा धमाका, हैट्रिक लेकर बनाया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही मैच में बड़ा धमाका कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हेनरी ने 3 गेंदों में 3 विकेट चटका डाले। हेनरी ने 13वें ओवर में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद की लगातार गेंदों पर विकेट लेकर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही मैच में बड़ा धमाका कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हेनरी ने 3 गेंदों में 3 विकेट चटका डाले। हेनरी ने 13वें ओवर में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद की लगातार गेंदों पर विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी पटरी से उतार दी।

इसके बाद हेनरी ने 19वें ओवर में वापसी करते हुए शाहीन अफरीदी को पहली गेंद पर आउट किया। इस तरह हैट्रिक लेकर हेनरी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की विशिष्ट सूची में शामिल हो गए। वे T20i में हैट्रिक लेने वाले न्यूजीलैंड के चौथे गेंदबाज बन गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ‘ऋषभ पंत मजबूत…’, निकोलस पूरन ने अपने एक्सीडेंट का अनुभव साझा कर चैंपियन को दिया मोटिवेशन

जैकब ओरम ने सबसे पहले ली थी हैट्रिक 

जैकब ओरम ऐसा करने वाले पहले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके बाद टिम साउदी T20i में हैट्रिक रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। टिम साउदी ने उन्हें अगले साल पाकिस्तान के खिलाफ सूची में शामिल किया। तब से 12 वर्षों तक सूची में न्यूजीलैंड का कोई गेंदबाज नहीं था, लेकिन पिछले साल माइकल ब्रेसवेल ने आयरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेकर इस सूखे को खत्म कर दिया था। अब मैट हेनरी इस क्लब में शामिल हो गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए IPL 2023, RCB vs DC: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच आज, कोहली-वॉर्नर समेत कई दिग्गज आएंगे नजर

फखर जमान और सैम अयूब की शानदार बल्लेबाजी 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते 182 रन बनाए। जिसमें फखर जमान और सैम अयूब के 47-47 रन शामिल रहे। हेनरी ने 3/32 के साथ अपना स्पैल खत्म किया। ये टी20 इंटरनेशनल में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा रहा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 14, 2023 11:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola