Gambhir Lee Fortis: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया बाजी मारने में सफल रही। शुभमन गिल की कप्तानी में रोमांच से भरे मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराया। हालांकि, इस मैच से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच तीखी बहस हुई थी। गंभीर क्यूरेटर से बर्ताव पूरी तरह से झल्ला गए थे। वहीं, फोर्टिस ने भी गंभीर की शिकायत करने की धमकी दे डाली थी। बात इस कदर बढ़ गई थी कि टीम इंडिया के स्टाफ मेंबर्स को बीच-बचाव करना पड़ा था। ओवल टेस्ट तो गिल की सेना जीत गई और मैच भी जानदार रहा, लेकिन सीरीज खत्म होने के बाद पिच क्यूरेटर का दर्द छलक पड़ा है।
‘मुझे विलेन बना दिया गया’
ओवल टेस्ट खत्म होने के बाद पिच क्यूरेटर ली फॉर्टिस ने उस विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने बताया, “देखिए, मैं कभी भी विलेन नहीं था। मुझे विलेन बना दिया गया। उम्मीद है कि आपने शो को एन्जॉय किया होगा और मैदान का माहौल आईपीएल की तरफ था। यह एक कमाल का गेम था।”
गौरतलब है कि ओवल टेस्ट का फैसला आखिरी दिन हुआ। इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी और टीम के 4 विकेट बचे हुए थे। हर कोई मेजबान टीम की जीत पक्की मान रहा था। हालांकि, मोहम्मद सिराज ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से मैच का पूरा रुख ही पलटकर रख दिया। सिराज ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट चटकाए और इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई।
बराबरी पर खत्म हुई सीरीज
ओवल टेस्ट में जीत के साथ ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबर करने में सफल रही। बतौर कप्तान शुभमन गिल के लिए पहली टेस्ट सीरीज बेहद यागदार रही। उन्होंने बल्ले से खूब धमाल मचाया। गिल ने 5 मैचों की 10 पारियों में 75 के औसत से खेलते हुए 754 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने तीन सेंचुरी और एक दोहरा शतक जमाया। वहीं, सिराज सीरीज में हाईएस्ट विकेट लेने वाले बॉलर रहे। सिराज ने 5 मैचों में कुल 23 विकेट अपनी झोली में डाले।