नई दिल्ली: इस साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने कहा है कि वह भारत को हराने को प्राथमिकता देने के बजाय आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतना पसंद करेंगे।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ खेलने से एक अलग ही खुशी मिलती है

शादाब ने कहा- भारत के खिलाफ खेलने से एक अलग ही खुशी मिलती है। कुल मिलाकर दबाव भी अलग होता है। अब जब हमें वहां जाना है, तो यह उनका घरेलू मैदान होगा। भीड़ भी हमारे खिलाफ होगी। हालांकि, हम वहां विश्व कप खेलने जा रहे हैं इसलिए हमें इसके बारे में सोचना चाहिए क्योंकि अगर हम भारत के खिलाफ जीतते हैं और विश्व कप हार जाते हैं, तो इसका कोई फायदा नहीं है। लेग स्पिनर ने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान विश्व कप जीत गया तो भारत के खिलाफ हार का कोई मतलब नहीं होगा।

विज्ञापन

भले ही हम भारत से हार जाएं

उन्होंने कहा- मेरी राय में भले ही हम भारत से हार जाएं, लेकिन विश्व कप जीत जाएं। यह जीत-जीत है क्योंकि यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। भारत-पाकिस्तान के बीच दुनिया के सबसे बड़ा स्टेडियम में मुकाबला होगा। जिसमें 132,000 दर्शक इकट्ठा हो सकते हैं। विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड खराब है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सात में से सात मैच गंवाए हैं, जिसमें 2011 विश्व कप में मोहाली में सेमीफाइनल हार भी शामिल है।

आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान का शेड्यूल

6 अक्टूबर – बनाम क्वालीफायर 1, हैदराबाद

विज्ञापन

12 अक्टूबर – बनाम क्वालीफायर 2, हैदराबाद

15 अक्टूबर – बनाम भारत, अहमदाबाद में

विज्ञापन

20 अक्टूबर – बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु

23 अक्टूबर – बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई

विज्ञापन

27 अक्टूबर – बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई

31 अक्टूबर – बनाम बांग्लादेश, कोलकाता

विज्ञापन

4 नवंबर – बनाम न्यूजीलैंड बेंगलुरु

12 नवंबर – बनाम इंग्लैंड, कोलकाता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ