NZ vs SA Live Streaming Info: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है. 14 फरवरी की शाम को होने वाला ये मैच यह तय करेगा कि ग्रुप डी में कौन पहले स्थान पर रहेगा. दोनों देशों के बीच पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच ब्लैककैप्स के फेवर में रहा था, जिसमें उन्होंने प्रोटियाज को 3 रन से हराया था. इस ग्लोबल टूर्नामेंट में उनका आखिरी मुकाबला 12 साल पहले 2014 में बांग्लादेश में हुए टूर्नामेंट में हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 2 रन के मामूली अंतर से हराया था.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुकाबले: 18
न्यूजीलैंड: 7
साउथ अफ्रीका: 11
कोई रिजल्ट नहीं: 0
सबसे बड़ा टोटल: साउथ अफ़्रीका 185/6 (20 ओवर) – ऑकलैंड, 2017
सबसे कम टोटल: न्यूज़ीलैंड 86 ऑल आउट (18.2 ओवर) – डरबन, 2012
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ
कब होगा मैच?
न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच शनिवार 4 फरवरी की शाम 7 बजे शुरू होगा, हालांकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा.
वेन्यू
न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के बीच ये अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारत में ‘स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क’ के टीवी चैनल्स पर लाइव दिखाया जाएगा. इसके अलावा ‘जियोहॉटस्टर’ ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम
जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, रचिन रवींद्र.
यह भी पढ़ें- चिन्नास्वामी स्टेडियम में इन 2 भारतीय दिग्गजों के नाम पर हुए स्टैंड्स, IPL 2026 से पहले हो गया बड़ा ऐलान
दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम
डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बोशे, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ, एनरिक नोर्त्जे, एडेन मार्करम (कप्तान), लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines