चिन्नास्वामी स्टेडियम में इन 2 भारतीय दिग्गजों के नाम पर हुए स्टैंड्स, IPL 2026 से पहले हो गया बड़ा ऐलान

M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के लेजेंड्स अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को सम्मानित करते हुए 2 स्टैंड्स उनके नाम पर रख दिए गए हैं. इन दोनों महान खिलाड़ियों ने कर्नाटक क्रिकेट को अलग पहचान दिलाई है.

RCB m chinnaswamy

RCB M Chinnaswamy

Rahul Dravid and Anil Kumble Stands In M Chinnaswamy Stadium: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन इससे पहले बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है. वेंकटेश प्रसाद की अध्यक्षता वाली कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने इस ऐतिहासिक स्टेडियम में 2 स्टैंड्स का नाम अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखकर भारतीय क्रिकेट लेजेंड्स को सम्मानित किया है. गौरतलब है कि दोनों ही महान खिलाड़ियों ने कर्नाटक क्रिकेट के लिए काफी योगदान दिया है. राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने घर से ज्यादा इस ग्राउंड में अपना वक्त बिताया है.

विज्ञापन

कुंबले और द्रविड़ का योगदान

कुंबले जून 2016 से जून 2017 तक एक साल के लिए भारत के हेड कोच भी रहे, उनके नाम टेस्ट और वनडे दोनों में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है और दूसरी तरफ द्रविड़, जो सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने भी भारत के हेड कोच के तौर पर काम किया, और टीम को 2024 में बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप जिताने में गाइड किया. खास बात ये है कि दोनों ने भारतीय कप्तान के तौर पर भी रोल निभाया है.

विज्ञापन

भावुक हुए कुंबले

अनिल कुंबले ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ये कहना गलत होगा कि हमारे सभी योगदानों ने कर्नाटक क्रिकेट को वो बनाया है जो वो है, ठीक वैसे ही जैसे कर्नाटक क्रिकेट ने हम सभी को बनाया है. असल में ये इस बारे में नहीं है कि किसका नाम किस स्टैंड पर है. ये सच में खास है कि सभी योगदानों को पहचान मिली है और अब वो स्टेडियम में हमेशा के लिए मार्क हो गए हैं.’

विज्ञापन

शांता रंगास्वामी को मिला सम्मान

कुंबले इस बात से भी खुश थे कि द्रविड़ और महिला नेशनल टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी के नाम पर भी स्टैंड बनाए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘ये हुत अच्छा है कि मेरे क्रिकेट साथी राहुल द्रविड़ और शांता रंगास्वामी को भी कर्नाटक और भारतीय क्रिकेट में उनके बड़े योगदान के लिए पहचान मिल रही है. आप सभी को बधाई. हमारे इतने सारे महान खिलाड़ियों के नाम पर स्टैंड देखना, जिनमें से कुछ के साथ मुझे खेलने का मौका मिला और कुछ जिन्होंने केएससीए में हमारे लिए एक मिसाल कायम की, बहुत ही शानदार है.’

विज्ञापन

रंगास्वामी का करियर

खास बात ये है कि रंगास्वामी टेस्ट सेंचुरी बनाने वाली पहली भारतीय महिला थीं और उन्होंने देश में महिला क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाई. 1976 और 1991 के बीच 16 टेस्ट और 19 महिला वनडे मैचों में, रंगास्वामी ने 1,037 रन बनाए, जिसमें एक सेंचुरी और सात फिफ्टी शामिल हैं. पिछले अक्टूबर में उन्हें इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) का प्रेसिडेंट चुना गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ