NZ vs SA T20 World Cup: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला, कब और कहां देखें LIVE एक्शन?

New Zealand vs South Africa T20 World Cup: 14 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप डी के टेबल टॉपर्स बनने की जंग होगी. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में से जो भी टीम जीतेगी, सुपर-8 में उसकी जगह पक्की हो जाएगी. यही वजह है कि इस मुकाबले को काफी अहम माना जा रहा है.

NZ vs SA

NZ vs SA

NZ vs SA Live Streaming Info: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है. 14 फरवरी की शाम को होने वाला ये मैच यह तय करेगा कि ग्रुप डी में कौन पहले स्थान पर रहेगा. दोनों देशों के बीच पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच ब्लैककैप्स के फेवर में रहा था, जिसमें उन्होंने प्रोटियाज को 3 रन से हराया था. इस ग्लोबल टूर्नामेंट में उनका आखिरी मुकाबला 12 साल पहले 2014 में बांग्लादेश में हुए टूर्नामेंट में हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 2 रन के मामूली अंतर से हराया था.

विज्ञापन

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मुकाबले: 18
न्यूजीलैंड: 7
साउथ अफ्रीका: 11
कोई रिजल्ट नहीं: 0
सबसे बड़ा टोटल: साउथ अफ़्रीका 185/6 (20 ओवर) – ऑकलैंड, 2017
सबसे कम टोटल: न्यूज़ीलैंड 86 ऑल आउट (18.2 ओवर) – डरबन, 2012

विज्ञापन

कब होगा मैच?

न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच शनिवार 4 फरवरी की शाम 7 बजे शुरू होगा, हालांकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा.

विज्ञापन

वेन्यू

न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के बीच ये अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारत में ‘स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क’ के टीवी चैनल्स पर लाइव दिखाया जाएगा. इसके अलावा ‘जियोहॉटस्टर’ ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम

जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, रचिन रवींद्र.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम

डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बोशे, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ, एनरिक नोर्त्जे, एडेन मार्करम (कप्तान), लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ