महेंद्र सिंह धोनी कब लेंगे IPL से संन्यास? पूर्व खिलाड़ी ने ट्रेड की खबरों के बीच दिया बड़ा हिंट 

MS Dhoni: दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर चर्चा हमेशा चलती रहती है. पिछले 2 से 3 सीजन ये सोशल मीडिया पर यही चर्चा चलती रहती है कि ये धोनी का आखिरी सीजन होगा. हालांकि माही फिर अगले सीजन खेलते हुए नजर आते हैं. आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें फिर से जोर पकड़ रही है. पूर्व खिलाड़ी ने माही के संन्यास को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

MS Dhoni and Ravindra Jadeja

MS Dhoni and Ravindra Jadeja

MS Dhoni: 5 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने आईपीएल करियर के अंत की ओर बढ़ रहे हैं. आईपीएल 2026 में धोनी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसके बाद अब एक बार फिर से उनके संन्यास की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज रवींद्र जडेजा की ट्रेड की खबरों के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा हिंट दिया है. आईपीएल में कोचिंग कर चुके इस खिलाड़ी ने जडेजा की ट्रेड पर भी बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी कब लेंगे आईपीएल से संन्यास? 

44 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर बड़ा बयान देते हुए मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर सैमसन के सीएसके में शामिल होने की संभावना है, तो बहुत सारे कॉल आएंगे. संजू ने जरूर फोन किया होगा. पर्दे के पीछे, बहुत सारे फोन कॉल्स हुए हैं.संजू ने सीएसके से, शायद धोनी से भी कहा होगा, ‘भाई क्या लगता है.’ देखिए, धोनी टीम चलाते हैं, और अगर सीएसके इस बार संजू को चाहता है, तो वह भविष्य के कप्तान भी हैं. इसका मतलब यह भी है कि यह धोनी का आखिरी साल है. वे संजू को क्यों चाहेंगे? जडेजा उनके लिए लंबे समय से (2012 से) खेल रहे हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘जडेजा को हर हाल में टीम में होना होगा…’, सुरेश रैना ने ऑक्शन से पहले सीएसके को दे डाली चेतावनी

रवींद्र जडेजा को लेकर भी बोले मोहम्मद कैफ 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का मानना है कि धोनी जडेजा का बलिदान दे सकते हैं. जडेजा के ट्रेड की खबरों पर कैफ ने कहा, ‘धोनी के लिए टीम को जिताना सबसे बड़ा गोल है. अगर वह दोबारा खेलने आ रहे हैं, तो वह सोच रहे होंगे कि CSK पिछले साल स्टैंडिंग में 10वें नंबर पर रही थी. वह गर्व करने वाले इंसान हैं इसलिए, उनका सबसे बड़ा गोल टीम को एक और ट्रॉफी जिताना होगा. कोई टीम एक खिलाड़ी के दम पर ट्रॉफी नहीं जीत सकती. अगर टीम की भलाई के लिए जडेजा को कुर्बान करना पड़ा तो धोनी ऐसा करेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ