'जडेजा को हर हाल में टीम में होना होगा…', सुरेश रैना ने ऑक्शन से पहले सीएसके को दे डाली चेतावनी

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा आगामी सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं. सीएसके रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन के साथ ट्रेड कर सकती है. हालांकि सीएसके के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने येलो आर्मी को चेतावनी दी है और कहा है कि जडेजा को हर हाल में सीएसके में होना चाहिए. इसकी वजह भी रैना ने बताई है. रैना का बयान चर्चा में है.

cricket News - 2025-11-10T150741.318

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 के लिए अब सभी फ्रेंचाइजियों ने कमर कस ली है. 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी. वहीं, आगामी सीजन से पहले रवींद्र जडेजा सीएसके का साथ छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. हालांकि सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने येलो आर्मी को बड़ी नसीहत देते हुए कहा है कि जडेजा को सीएसके में ही रहना होगा. स्टार खिलाड़ी का बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

विज्ञापन

सुरेश रैना ने सीएसके को चेताया

सुरेश रैना ने आगामी सीजन से पहले बातचीत करते हुए कहा कि नूर अहमद को रिटेन किया जाना चाहिए. वह एक मिस्ट्री स्पिनर हैं, इसलिए उन्हें टीम में बनाए रखना ही होगा. एमएस धोनी को जरूर रिटेन किया जाना चाहिए, क्योंकि वह इस साल खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें टीम के साथ बने रहना चाहिए. रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बने रहना चाहिए. रवींद्र जडेजा को फिर से रिटेन किया जाना चाहिए. वह सीएसके के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए ‘सर रवींद्र जडेजा’ को सीएसके में होना ही चाहिए.

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि डेवोन कॉनवे को रिलीज कर देना चाहिए. सीएसके को एक स्थानीय ओपनर की जरूरत है, जिस पर वे मिनी-नीलामी में नजर रखेंगे. विजय शंकर को पहले ही काफी मौके मिल चुके हैं. इसलिए मुझे लगता है कि सीएसके को उन्हें भी रिलीज कर देना चाहिए. साथ ही दीपक हुड्डा को भी रिलीज कर देना चाहिए. बता दें कि सीएसके जडेजा के अलावा सैम करन के बदले संजू सैमसन को ट्रेड कर सकती है.

विज्ञापन

केएल राहुल पर भी चर्चा

केएल राहुल भी केकेआर में जा सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो केकेआर राहुल को ट्रेड कर सकती है. क्योंकि कोलकाता को एक विकेटकीपर के साथ एक कप्तान की भी जरूरत है. ऐसे में केकेआर दिल्ली के साथ ट्रेड कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ